मुख्य समाचार
(BJP) पूर्व गृहमंत्री और सागर से विधायक भूपेंद्र सिंह के सगे भतीजे रुद्र प्रताप सिंह के फार्महाउस से को 12 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद
मध्य प्रदेश के सागर जिले में आबकारी विभाग की एक बड़ी कार्रवाई ने सियासी हलकों में हड़कंप मचा दिया है।इस कार्रवाई के बाद बहरिया थाने में रुद्र प्रताप के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(2) के तहत FIR दर्ज की गई। जैसे ही यह खबर सामने आई, भूपेंद्र सिंह ने अपने वकील के माध्यम से एक सार्वजनिक बयान जारी कर रुद्र प्रताप से सभी संबंध खत्म करने की घोषणा की। भूपेंद्र सिंह का रिश्ता तोड़ने का ऐलान जैसे ही यह खबर सामने आई, भूपेंद्र सिंह ने तत्काल कदम उठाते हुए अपने वकील के माध्यम से एक सार्वजनिक बयान जारी किया। इसमें उन्होंने कहा, "मेरे परिवार में मेरी पत्नी, तीन बेटियां, और एक बेटा शामिल है। इसके अलावा मेरा किसी से कोई संबंध नहीं है। रुद्र प्रताप के धंधे से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।" यह बयान भूपेंद्र सिंह का यह कदम सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गया। कई लोगों ने इसे उनकी छवि बचाने की कोशिश बताया, जबकि कुछ ने इसे खून के रिश्ते को नकारने की जल्दबाजी करार दिया।पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह शराब स्थानीय स्तर पर बिक्री के लिए रखी गई थी और इसका नेटवर्क सागर जिले के आसपास के क्षेत्रों तक फैला हो सकता है। इस मामले में रुद्र प्रताप के खिलाफ धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई, जो व्यावसायिक मात्रा में अवैध शराब के संग्रह और बिक्री से संबंधित है। इस धारा के तहत सजा गैर-जमानती होती है, जिसके कारण यह मामला और गंभीर हो गया है।


