ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मुख्य समाचार

यूपी में टैक्स फ्री हुई ‘कृष्णावतारम्’, सीएम योगी बोले- नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने वाली फिल्म

Krishnavataram Tax Free in UPभगवान श्रीकृष्ण पर आधारित फिल्म ‘कृष्णावतारम्’ को यूपी सरकार ने टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। लोकभवन में आयोजित फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में सीएम योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मंत्रिमंडल के कई सदस्य शामिल हुए।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और सनातन संस्कृति पर आधारित फिल्म ‘कृष्णावतारम्’ को प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। रविवार को लोकभवन सभागार में आयोजित फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह ऐलान किया। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, मंत्रिमंडल के नए सदस्य और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम केवल एक फिल्म स्क्रीनिंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने के संदेश का भी केंद्र बना। खास बात यह रही कि फिल्म में सत्यभामा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री संस्कृति, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की नातिन हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button