मुख्य समाचार
विदेशी छोड़ सीएम साय ने खरीदी नई देसी कार! काफिले में 6 नई चमचमाती गाड़ियां शामिल

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव के काफिले की गाड़ियों में बड़ा बदलाव किया गया है. जहां सीएम साय ने फॉर्च्यूनर गाड़ी को बदलकर न्यू मॉडल की ब्लैक स्कॉर्पियो कार से दौरे शुरू कर दिए हैं. बता दें उनके काफिले में 6 स्कॉर्पियो एन सीरीज की गाड़ियां शामिल की गई हैं. हालांकि, पहले भी ब्लैक गाड़ी ही थी. अब भी ब्लैक गाड़ियों को शामिल किया गया है. आइए जानते हैं, कौन-कौन सी गाड़ियां काफिले में शामिल की गई हैं.)

