ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़

शातिर गैंग का पर्दाफाश..! रोजाना रात को खेतों में करते थे ऐसा गंदा काम, 2 आरोपी गिरफ्तार

डोंगरगढ़। डोंगरगांव थाना क्षेत्र में खेतों से मोटर पंप चोरी होने का मामला लगातार सामने आ रहा था। पुलिस में शिकायत के बाद भी चोरों का पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस इस मामले में गंभीरता दिखाई और मोटर पंप की चोरी करने वाले दो आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से चोरी किए गए 9 नग मोटर पंप बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सलाई टोला, पांगरी गांव समेत कई गांव के खेतों में लगे मोटर पंप चोरी होने की शिकायत लगातार मिल रही थी। अलग-अलग जगह से अज्ञात चोरों द्वारा 9 नग मोटर पंप चोरी कर लिया गया था।

मुखबिर व अन्य माध्यम से आरोपी की तलाश पुलिस ने शुरू की गई। इस दौरान संदिग्धों की गतिविधियां एवं उनके घर से कुछ तोड़फोड़ करने की आवाज सुनाई देने पर तत्काल पुलिस टीम उनके घर में घेराबंदी कर दबिश दी। मौके में राज तथा निक्की मरकाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने बाइक से घूम कर मोटर पंप की चोरी करना कबूल कर लिया है। बता दें कि आरोपी ने कुछ दिन पहले हुए शिवनाथ नदी एवं चांदो कैनाल में लगे पंपों की चोरी करना भी स्वीकार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button