ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
उत्तरप्रदेश

लंबी यात्रा में यात्रियों के लिए मनपसंद व्यंजन की व्यवस्था करने जा रहा है रोडवेज!

वाराणसी। अब रेलवे जैसे ही सरकारी बसों में यात्री मनपसंद खाना खा सकते हैं। रोडवेज बसों में लंबी यात्रा में अक्सर यात्रियों को खाने की परेशानी होती है। या रास्ते में जो मिल जाए उसे मजबूरी में खाना होता है। अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि अब लंबी यात्रा के दैरान यात्रियों के लिए रोडवेज मनपसंद व्यंजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने जा रहा है।

लोगों को नाश्ता, डिनर और लंच उनके मन मुताबिक मिलेगा। इस जायके में बनारस का भी तड़का होगा। अब तक यह सुविधा ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को मिलते है, जहां वह ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने मनचाहे भोजन का स्वाद ले सकते हैं, लेकिन अब जल्द ही रोडवेज में भी यह सुविधा शुरू होने वाली है। इस सुविधा के लिए बकायदा रोडवेज मील ऑन व्हील कांसेप्ट की शुरुआत करने जा रहा है। जिसके तहत लंबी दूरी की बसों में यूपी के अलग-अलग रूटों में उनको भोजन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

क्षेत्रीय प्रबन्धकगौरव वर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मील ऑन व्हील कांसेप्ट को लेकर आया है। जहां, अब किसी भी यात्री को खाने से किसी भी तरीके के समझौता करने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें हाइजिनिक ब्रांडेड बेहतर खाना उनके मनचाहे स्थान पर उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि इसकी सुविधा लंबी दूरी वाले रूटों में की जाएगी, जिसमें एसी और नॉन एसी दोनों बस शामिल होंगी। इस कांसेप्ट से भोजन मंगाना बेहद आसान होगा। सबसे पहले यात्रियों को बस में व ऑनलाइन उपलब्ध मेंन्यू कार्ड के आधार पर अपने भोजन को सेलेक्ट करना होगा, उसके बाद अपने मनपसंद खाने का ऑर्डर और प्राप्त करने वाले स्थान को सेलेक्ट करना होगा। जिसके बाद उनके स्थान पर ताजा और हाइजीनिक भोजन उपलब्ध हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button