ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में महिला कांग्रेस ने खाली सिलेंडर और थाली बजा सांसद कार्यालय घेरा

रविवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर सांसद संतोष पांडेय के कार्यालय का किया घेराव। सिविल लाइन स्थित सांसद कार्यालय के सामने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाली सिलेंडर लेकर थाली बजाकर और ताली बजा कर जमकर प्रदर्शन किया। बढ़ती महंगाई और बढ़े गैस सिलेंडर के दाम को लेकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार पर बढ़ती महंगाई का आरोप लगाया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहीं।

लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर आज प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राजनांदगांव महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिसमें शहर के सिविल लाइन स्थित सांसद संतोष पांडेय के कार्यालय का घेराव किया। महिलाओं ने थाली बजाकर महंगाई के खिलाफ और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए साथ ही महिलाओं ने ताली बजाकर भी अपना विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, महापौर हेमा देशमुख ( का कहना है कि लगातार सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल और अन्य जरूरत की चीजें की कीमतों में बेतहाशा इजाफा हुआ है। इस बात को सांसद को सदन में उठाना चाहिए लेकिन हमारे सांसद सदन में बात नहीं रख रहे। जिसे लेकर आज उनके कार्यालय का घेराव किया गया है। प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिस के आला अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहे।

 

Related Articles

Back to top button