ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किसानों की मौत दो नाबालिग बच्चियों की भी मौत

कवर्धा। कबीरधाम जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बदली और बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। मार्च में सावन सी झड़ी लग गई है। वहीं इस बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी गिरी है। बता दें कि सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई है।

लोहारा थाना से मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के पैलपार-बीरेन्द्रनगर मार्ग स्थित ग्राम हरदी के पास किसान खेत में काम करने पहुंचे थे। इस दौरान अचानक बारिश बढ़ने से काम कर रहे दो किसान बारिश से बचने पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। घटना शनिवार की सुबह 9 बजे की है। मृतको मे ननकू साहू पिता चुकू साहू उम्र 55 वर्ष ग्राम नवागांव खुर्द तथा दूसरा परमानंद पटेल पिता रमतू पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम रगरा है। परिजनो की रिपोर्ट पर पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना मे लिया है। पीएम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया है।

वहीं दूसरी ओर जिले में शुक्रवार रात से रुक-रुक कर बारिश हुई। लगातार पानी गिरने से 7 डिग्री तक तापमान लुढ़क गया। इससे उद्यानिकी फसलों के लिए खतरा है। इसके अलावा गेंहू व चना को भी नुकसान है। हालांकि गन्ने के लिए फायदेमंद है। समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी प्रदेश आ रही है। इसी के कारण पिछले दो दिन से मौसम ठंडा है। आने वाले दो दिन तक ठंडी हवाएं चलेगी। साथ ही बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की

बिगड़ते मौसम के संबंध में मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी। शनिवार की सुबह से शहर में बूंदाबांदी हुई। लोग बारिश का मजा लेते रहे। सुबह 7.30 बजे से शुरू हुई बौछारें रूक-रूककर 11 बजे तक चलती रहीं। इसके चलते मौसम ठंडा हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका के असर से मौसम में बदलाव हुआ है। जिले में इस सीजन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर पहुंच गया था। लेकिन, मौसम में हुए बदलाव के बाद पारा सात डिग्री गिर गया है। इसके बाद से ठंडी हवाएं चल रही है और हल्की ठंड का अहसास होने लगा है।

जिले में अंधड़ और वज्रपात की आशंका

मौसम विभाग ने शनिवार को भी यलो अलर्ट जारी किया था। पिछले तीन दिन से मौसम का अनुमान बिल्कुल सटीक भी निकला है। अब चेतावनी जारी की गई है कि अगले 24 घंटे में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है। इसका असर भी जिले के वनांचल क्षेत्र में दिखाई भी दिया है। शनिवार को गरज चमक के साथ अंधड़ व तेज बारिश भी हुई है। इस कारण लोगों को परेशानी हुई है।

आसमान की ओर टकटकी

मौसम बिगड़ने की खबर के साथ किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। अधिकांश जगहों में गेंहू की फसल कटने को है। ऐसे में तेज वर्षा होने पर फसलों को नुकसान होगा। वहीं, अपादा प्रबंधन भी इनसे निपटने की तैयारी में है। ताकि किसानों को नुकसान से बचाया जा सके। कृषि विभाग के अनुसार पूरे जिले के करीब 93 हजार हेक्टेयर में चना की फसल ली गई है। वर्तमान समय में लगभग 80 प्रतिशत चना कट चुका है। इस कारण नुकसान की संभावना कम है। इसी प्रकार गेंहू में बाली भी आ गई है। अब तेज हवा हुई तो नुकसान हो सकता है। इसी प्रकार उद्यानिकी फसल जैसे सब्जी के लिए यह नुकसानदायक है। क्योंकि ऐसे में मौसम के कारण सब्जियों के फूल गिर जाते है। इससे नुकसान होगा। आने वाले दिनों में लगातार ऐसे ही मौसम रहा तो सब्जियों के दाम बढ़ जाएंगे।

मौसम बदलते ही सरकारी अस्पताल में बढ़ने लगी मरीजों की संख्या

मौसम में हुए बदलाव का असर सरकारी अस्पताल में देखने को मिल रहा है। अस्पताल में उल्टी, दस्त सहित बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। जिसके चलते अस्पताल में सुबह से मरीजों की लम्बी कतार लग रही है। दरअसल अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से मौसमी बीमारी खांसी, जुकाम, बुखार, उल्टी, दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है मरीजों को डॉक्टर को दिखाने के लिए भी लाइन में खड़े रहकर इंतजार करना पड़ रहा है। दवा वितरण की खिड़कियों पर भी मरीजों की भीड़ लगी रहती है।

आने वाले 5 दिन तक के मौसम की स्थिति –

दिन तापमान (न्यूनतम/अधिकतम)

रविवार 26/17, हल्की बारिश होगी।

सोमवार 28/17, बारिश की संभावना।

मंगलवार 30/17, बादल छाए रहेंगे।

बुधवार 31/17, बादल छाए रहेंगे।

गुरुवार 34/22, मौसल खुला रहेगा।

अकाशीय बिजली की चपेट में आकर कोंडागांव जिले में दो की मौत।

कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिलपुटी में शनिवार दोपहर को आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो नाबालिग बालिकाओं की मौत हुई। बताया जा रहा शनिवार दोपहर को दोनों बालिकाएं इमली बिनने पेड़ पर गई हुई थी, उसी दौरान अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी, बारिश से बचने दोनों बालिकाएं इमली पेड़ के नीचे ही खड़ी हो गई, उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मोनिका नाग पिता देवीसिंह नाग उम्र 10 वर्ष तथा राधा मरकाम पिता सोमनाथ मरकाम उम्र 10 वर्ष की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हुई, जानकारी होते ही परिजनों ने 108 वाहन की सहायता से दोनों बालिकाओं को जिला अस्पताल पहुंचाया । जिला चिकित्सालय के चिकित्सको ने बालिकाओं के मौत की पुष्टि की। जिसके बाद मामले की जानकारी कोंडागांव पुलिस को दी गई। कोंडागांव पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर दोनो बालिकाओं के शव को जिला अस्पताल के चीरघर में रखवाया गया ।

Related Articles

Back to top button