ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

बायफ्रैंड के चक्कर में छात्राओं के बीच स्कूल में चले लात-घूंसे भेजना पड़ा अस्पताल

सिंगरौली: जिले में दो स्कूली छात्राएं बॉयफ्रेंड के लिए आपस में भिड़ गईं। स्कूल परिसर में ही एक-दूसरे के बाल खींचकर जमकर लात घूंसे मारे। मारपीट में एक छात्रा घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां भी दूसरी छात्रा चाकू लेकर पहुंच गई। किसी तरह मामला शांत हुआ। उक्त घटना गत शनिवार शाम को सिंगरौली जिले के नवानगर सरकारी विद्यालय की है। यहां आठवीं और नौवीं की छात्राओं में विवाद हो गया। बॉयफ्रेंड को लेकर पहले दोनों में कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में घायल छात्रा जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर बैढ़न में भर्ती है। इसके कुछ देर बाद छात्राओं की एक टोली अस्पताल आ गई। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने नईदुनिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस तरह का मामला भी उनके संज्ञान में नहीं आया हैं, अगर आता है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो जानकारी मिली है उसमें दोनों छात्राएं नाबालिग है।

घटनाक्रम पर एक नजर:

स्कूल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार दोनों छात्राओं के बीच हुई हाथापाई की प्रमुख वजह एक लड़का है। यानी एक लड़की का बॉयफ्रेंड। एक छात्रा का आरोप है कि दूसरी छात्रा उसके बॉयफ्रेंड से बात करती थी। जिसकी जानकारी पहले ही छात्रा को लग गई थी। इसी बात को लेकर दोनों में जमकर मारपीट हो गई जिसके कारण एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कराई जाएगी जांच:

इस पूरे मामले में स्कूल के प्राचार्य ओपी शर्मा ने बताया कि किसी के माध्यम से यह जानकारी मिली है। यदि ऐसा है तो दोनों छात्राओं के स्वजन को विद्यालय बुलाकर उन्हें मामले से अवगत कराया जाएगा। डीईओ एसबी सिंह ने कहा कि स्कूल परिसर में दो छात्राओं के बीच मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस पूरे मामले की जांच की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने समझाया:

मारपीट में घायल छात्रा को जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद स्कूल परिसर में मारपीट करने वाली छात्राओं की एक टोली अस्पताल में मारपीट करने के इरादे से पहुंची। इस टोली में कुछ लड़के भी थे। लेकिन अस्पताल में लोगों ने उन्हें समझा बुझाकर बाहर कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में मारपीट करने के इरादे से पहुंची छात्राओं के हाथ में चाकू भी था। मारपीट करने वाली छात्राएं और जिस लड़के को लेकर विवाद हुआ था सभी एक ही स्कूल में पढ़ते है।

Related Articles

Back to top button