ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

एक दिन में कोरोना के 843 नए मरीज 126 दिन में सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज 5389

कोरोना महामारी का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 843 नए मरीज सामने आए हैं।

126 दिन बाद यह पहला मौका है जब एक दिन में 800 या इससे अधिक मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इस तरह देश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 5,389 पहुंच गई है। इस तरह देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4.46 करोड़ से अधिक (4,46,94,349) हो गई है। मृतकों की संख्या 5,30,799 पहुंच गई है।

शुक्रवार को झारखंड और महाराष्ट्र में एक-एक मरीज की मौत दर्ज की गई, जबकि केरल में 2 मरीजों ने दम तोड़ दिया।

रोग से बचाने के लिए 24 करोड़ मवेशियों का टीकाकरण होगा

इस बीच सरकार ने कहा कि करीब 24 करोड़ मवेशियों को खुरपका और मुंहपका रोग (एफएमडी) टीकाकरण अभियान में शामिल किया गया है। यह रोग विशेषकर गाय और भैंस में पाया जाता है, जिससे दूध की पैदावार पर असर पड़ता है।

खुरपका और मुंहपका रोग टीकाकरण के दूसरे राउंड में करीब 24 करोड़ पशुओं को शामिल किया जाएगा। यह पशुपालन और डेयरी विभाग, राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश सरकारों के प्रशासन और पशुधन मालिकों के समर्थन के अथक प्रयास के कारण हो संभव हो पाया है।

यह कार्यक्रम केंद्र द्वारा 100 प्रतिशत वित्त पोषित है, जो केंद्रीय रूप से टीके खरीद कर राज्यों को आपूर्ति करता है। यह राज्यों/संघ शासित प्रदेशों को अभियान मोड में टीकाकरण करने में सक्षम बनाने के लिए टीकाकरण शुल्क, सहायक उपकरण आदि भी प्रदान कर रहा है। उम्मीद की जा रही है बीमारी पर लगाम लगने से पशुधन मालिक की आमदनी में भी वृद्धि होगी।

Related Articles

Back to top button