ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

पंजाब में इंटरनेट व SMS सेवा पर रोक 21 मार्च तक अमृतपाल सिंह की तलाश तेज

खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की तलाश अभी भी जारी है, लेकिन अमृतपाल के ड्राइवर और चाचा ने पुलिस के सामने सर्मपण कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश के लिए पंजाब पुलिस ने सर्च ऑपरेशन को तेज कर दिया है। इस बीच पंजाब में गृह विभाग ने राज्य में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं 21 मार्च तक निलंबित कर दी है।

वारिस पंजाब दे संगठन के कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

वारिस पंजाब दे संगठन के कई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई है। अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह और ड्राइवर हरप्रीत सिंह ने पंजाब पुलिस के सामने खुद आकर समर्पण कर दिया है। ये दोनों ही आधी रात को खुद मर्सीडिज से पुलिस के पास पहुंचे।

आज अमृतपाल भी कर सकता है आत्मसर्मपण

सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल सिंह, उसका चाचा हरजीत सिंह और ड्राइवर हरप्रीत सिंह एक ही मर्सिडीज से फरार हुए थे। हरजीत व हरप्रीत के सरेंडर करने से बाद यह संभावना जताई जा रही है कि अमृतपाल सिंह भी जल्द ही सरेंडर कर देगा। DIG स्तर का एक अधिकारी अमृतपाल के सरेंडर के लिए चाचा हरजीत सिंह से नेगोशिएट कर रहे हैं। हरजीत सिंह से एक 32 बोर का पिस्तौल और 1 लाख रुपए भी बरादमद हुए हैं। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।

पंजाब में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर सुरक्षा

इस बीच पंजाब में खालिस्तान समर्थकों की बढ़ती हलचल के बीच सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पंजाब पुलिस अभी तक 150 से ज्यादा संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार करने के साथ हिरासत में ले चुकी है। पुलिस ने 7 अवैध हथियार, 300 से अधिक बुलेट, 3 गाड़ियां बरामद की गई हैं। साथ ही कुछ लोगों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं। शुरुआती जांच में इन लोगों के पाकिस्तान स्थित ISI से भी लिंक सामने आए हैं। पंजाब में हाई अलर्ट भी जारी है। पुलिस ने अमृतपाल सिंह के फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी को भी गिरफ्तार किया।

Related Articles

Back to top button