ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
धार्मिक

रामनवमी पर करें अयोध्या की सैर, IRCTC लाया शानदार टूर पैकेज

देश में नवरात्रि पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 9 दिन चलने वाले नवरात्रि पर्व का समापन रामनवमी के साथ होगा और ऐसे में यदि आप अयोध्या की सैर करने की योजना बना रहे हैं तो रेलवे आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। IRCTC के इस टूर पैकेज के जरिए आप रामनवमी पर अयोध्या में रामलला के दर्शन कर पाएंगे। यहां जानें इस टूर पैकेज से संबंधित विस्तृत जानकारी

इन धार्मिक स्थलों की कराई जाएगी सैर

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 29 मार्च से होगी। आपको बता दें कि इस साल रामनवमी पर्व 30 मार्च को मनाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत अयोध्या के साथ ही वाराणसी और प्रयागराज घूमने का भी मौका मिलेगा।

टूर पैकेज में ऐसा होगा यात्रा का शेड्यूल

– IRCTC के इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को 5 रातों और 6 दिन की सैर कराई जाएगी।
– यात्रियों को अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज घुमाया जाएगा। यात्रा की शुरुआत मप्र के इंदौर शहर से होगी।
– इंदौर स्टेशन से महाकाल एक्सप्रेस से यात्रा की शुरुआत होगी। यात्रियों को वाराणसी में सारनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे और फिर प्रयागराज में संगम और हनुमानगढ़ी के दर्शन कर पाएंगे।
– इसके बाद राम जन्मभूमि अयोध्या के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को वापस इंदौर छोड़ दिया जाएगा।

टूर पैकेज की ये होगी कीमत

इंदौर से शुरू हो रहे इस टूर पैकेज की कीमत 13,650 रुपए से लेकर 18,400 रुपए तक होगी। इस टूर पैकेज में ट्रेन के किराया, डीलक्स होटल में रुकने की व्यवस्था, पर्यटन स्थलों का भ्रमण, नाश्ता और रात के खाने जैसी सुविधाएं दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button