ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

आज इन राज्यों में बारिश की संभावना ओले भी गिरेंगे जानें IMD का अपडेट

उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का उलटफेर देखने को मिल सकता है। राजधानी दिल्ली के साथ-साथ उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में आज तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 मार्च दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम के कई राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं मध्य भारत और पूर्वी भारत में 25 मार्च से बारिश का दौर जारी हो सकता है, जो 27 मार्च तक जारी रहेगा।

जानें राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम

राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। नई दिल्ली के आसपास गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। 25 और 26 मार्च को बादल छाए रह सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान नहीं

इधर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 32 दर्ज हो सकता है। लखनऊ में बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। 25 मार्च को लखनऊ में बारिश हो सकती है। वहीं गाजियाबाद तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है और ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान है।

IMD ने इन राज्यों में भी बारिश की संभावना जताई

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान में भी आज गरज के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। IMD के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों के दौरान तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा।

Related Articles

Back to top button