ब्रेकिंग
लाड़ली बहना योजना, हर महीने 1900 करोड़ खर्च, MP सरकार को नोटिस, हाई कोर्ट ने 4 हफ्ते में जवाब मांगा सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट
विदेश

दर्दनाक सड़क हादसाः ट्रक से एक साथ टकराई चार यात्री बस, 70 लोग घायल, मची चीखपुकार

हांगकांग: हांगकांग में एक सड़क सुरंग के पास शुक्रवार को चार यात्री बसों और एक ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें बच्चों समेत करीब 70 लोग घायल हो गए। अधिकतर लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस ने बताया कि हादसा कॉव्लून के एक आवासीय क्षेत्र लैम टिन में त्सुंग क्वान ओ रोड पर एक सुरंग के प्रवेश द्वार के पास दोपहर के बाद हुआ। करीब 60 लोगों को मामूली चोटें आई हैं और करीब नौ अन्य को कुछ गंभीर चोटें पहुंची हैं। हादसे की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में दमकल कर्मी, चिकित्सकीय कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची। बुजुर्ग सहित कुछ घायलों का घटनास्थल पर ही चिकित्सकों ने इलाज किया। उन्होंने बताया कि हादसे के समय प्राथमिक विद्यालय के छात्रों का एक समूह सड़क पर बैठा था और उनमें से भी कुछ के हाथ में चोटें आई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button