ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मनोरंजन

टॉयलेट पेपर से उर्फी जावेद ने बना डाली ड्रेस, ट्रोलर्स ने साधा निशाना, कही ये बात

अपने फैशन सेंस से हमेशा चर्चा में बने रहने वाली उर्फी जावेद ने टेलीविजन की दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। उर्फी जावेद आए दिन कोई न कोई एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। उनके तरह-तरह के फैशन सेंस देख लोगों के भी होश उड़ जाते हैं। उर्फी जावेद ने अब तक न जाने कितनी चीजों से तरह-तरह की ड्रेस बनाकर पहन ली होगी। उर्फी कब क्या कर जाए, किसी को पता नहीं। अब एक बार फिर उर्फी ने अजीब ड्रेस तैयार की है। उन्होंने बाथरूम में रखे टॉयलेट पेपर से ही ड्रेस बना डाली। उर्फी ने टॉयलेट पेपर से शॉर्ट स्कर्ट और क्राॅप टाॅप बना लिया।

टॉयलेट पेपर से उर्फी ने बनाई ड्रेस

उर्फी अपने इस एक्सपेरिमेंट के कारण अब ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल उर्फी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक लड़की टॉयलेट पेपर से निकलती है और कहती है अरे मम्मी कहां गए सारे टॉयलेट पेपर कल ही तो लाए थे। इसके बाद उर्फी टॉयलेट पेपर से बनी शॉर्ट स्कर्ट और क्राॅप टाॅप पहनकर सामने आ जाती हैं।

उर्फी के इस आउटफिट पर अब लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स उर्फी के इस लुक को देख क्रिएटिविटी कह रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ट्रोलर्स उर्फी पर निशाना साध रहे हैं।

ट्रोलर्स ने साधा निशाना

रमजान के पाक महीने में उर्फी की इस ड्रेस और अंदाज की लोगों ने कड़ी आलोचना की है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘अब तो बंद कर दो रमजान का पाक महीना चल रहा है।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा ‘कम से कम रमजान में तो बकवास काम छोड़ दो।’ लेकिन सभी जानते हैं कि उर्फी जावेद को ट्रोलर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

उर्फी कई बार ये कह चुकी हैं कि आज मैं जो भी हूं लोगों की नफरत की वजह से ही हूं। इसका मतलब है कि उर्फी अपना स्टाइल नहीं छोड़ेंगी। उर्फी को कई बार उनके आउटफिट को लेकर धमकियां भी मिल चुकी हैं लेकिन एक्ट्रेस हमेशा करारा जवाब देकर लोगों की बोलती बंद कर देती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button