ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण 12 जिलों में 52 रोगी मिले

भोपाल। प्रदेश में मंगलवार को कोरोना मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। 901 सैंपलों की जांच में 52 रोगी मिले हैं। इनमें भोपाल के 16 और इंदौर के 10 मरीज शामिल हैं। अन्य 10 जिलों में भी एक से सात संक्रमित मिले हैं। उल्लेखनीय है कि रविवार को 17 और सोमवार को 37 मामले सामने आए थे। संक्रमण दर यानी जांचे गए सैंपल में संक्रमितों का प्रतिशत भी पिछले 10 दिन से तीन से पांच प्रतिशत के बीच है।

नए मामलों के साथ ही प्रदेश में सक्रिय रोगियों की संख्या 226 हो गई है। पिछले वर्ष सितंबर के बाद से एक दिन में मिले रोगियों और सक्रिय मामलों की यह सर्वाधिक संख्या है। हालांकि, इनमें चार मरीज ही अस्पतालों में भर्ती हैं, बाकी होम आइसोलेशन में हैं। अच्छी बात है कि भर्ती मरीजों में भी कोई गंभीर नहीं है। हमीदिया अस्पताल के छाती व श्वांस रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डा. लोकेंद्र दवे का मानना है कि कोरोना के नए वैरिएंट और लोगों की लापरवाही की चलते मरीज बढ़ रहे हैं।

मंगलवार को किस जिले में कितने मरीज मिले

भोपाल — 16

इंदौर– 10

ग्वालियर– 7

राजगढ़ –5

जबलपुर– 4

सीहोर– 3

उज्जैन– 2

सतना, रायसेन, नर्मदापुरम, दतिया और आगर मालवा- 1-1

Related Articles

Back to top button