ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
विदेश

खालिस्तान समर्थकों ने पत्रकार ललित झा के साथ किया हमला, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली : वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के बाहर भारतीय पत्रकार ललित झा पर वाशिंगटन डीसी में खालिस्तान समर्थकों द्वारा शारीरिक हमला और मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया गया। यह घटना उस समय हुई जब वह शनिवार दोपहर (स्थानिय समयानुसार) भारतीय दूतावास के बाहर खालिस्तान समर्थक विरोध को कवर कर रहे थे। झा ने रविवार को यूएस सीक्रेट सर्विस को अपनी रक्षा करने और उन्हें अपना काम करने में मदद करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि खालिस्तान समर्थकों ने उनके बाएं कान पर दो डंडे मारे। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर खालिस्तानी समर्थकों का एक वीडियो भी शेयर किया।

पत्रकार ललित के झा का ट्विट

झा ने रविवार को ट्वीट किया कि धन्यवाद @SecretService 2 दिन मेरी सुरक्षा करने के लिए। इस वजह से मैं अपना काम कर पा रहा हूं। अन्यथा मैं यह अस्पताल से यह लिख रहा होता। उन्होंने लिखा कि वीडियो में दिख रहे सज्जन ने 2 डंडों से मेरे बाएं कान पर वार किया। मुझे मदद के लिए फोन करना पड़ा. दो पुलिस की वैन आई जिन्होंने मुझे सुरक्षा प्रदान की। झा ने एएनआई को बताया कि एक समय मुझे इतना खतरा महसूस हुआ कि मैंने 911 पर कॉल किया। सीक्रेट सर्विस के अधिकारी मेरी मदद के लिए आये।

मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का फैसला

 हालांकि, झा ने उनके साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया। झा ने एएनआई को बताया कि अमृत पाल के समर्थन में खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने खालिस्तान के झंडे लहराए और यूएस सीक्रेट सर्विस की मौजूदगी में दूतावास को घेर लिया। यहां तक कि उन्होंने खुले तौर पर दूतावास में तोड़फोड़ करने की धमकी दी। उन्होंने भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू को भी धमकी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button