ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
टेक्नोलॉजी

आपके Documents के लिए काम आएगी गूगल की ये सर्विस, ऐसे करें इस्तेमाल

नई दिल्ली। टेक कंपनी गूगल केवल एक सर्च इंजन ही नहीं, बल्कि इससे कई बढ़कर काम यूजर के लिए करती है। गूगल अपने यूजर्स को मेल सेंड करने, लोकेशन की जानकारी लेने, फोटो और वीडियो देखने और सहेज कर रखने की सुविधा भी देती है। इसी कड़ी में गूगल अपने यूजर्स को उनके डॉक्यूमेंट अपलोड, व्यू और शेयर करने के लिए गूगल ड्राइव की सुविधा भी देता है।

स्कूल- कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र हों या वर्किंग प्रोफेशन, गूगल की यह सर्विस हर दूसरे यूजर के काम आती है।गूगल ड्राइव में यूजर को उनकी फाइल्स ओपन करने और एडिट करने की सुविधा मिलती है। यही नहीं, गूगल ड्राइव का इस्तेमाल किसी भी डिवाइस पर किया जा सकता है। इसके लिए केवल गूगल अकाउंट की जरूरत पड़ती है।

किसी भी डॉक्यूमेंट को गूगल फॉर्मेट में बदलें

गूगल ड्राइव का इस्तेमाल कर किसी भी फाइल को गूगल फॉर्मेट में बदला जा सकता है। गूगल ड्राइव पर फाइल को कन्वर्ट करने का ऑप्शन मिलता है। हालांकि, गूगल ड्राइव के लिए इस सेटिंग को केवल कंप्यूटर से ही बदला जा सकता है। गूगल ड्राइव पर डॉक्यूमेंट अपलोड और क्रिएट कर सकते हैं।

इसके अलावा, यूजर अपनी फाइल्स, फॉल्डर को शेयर कर सकता है। यही नहीं, यूजर फाइल का ऑनर किसी और यूजर को भी बना सकता है।

गूगल ड्राइव का कैसे करें इस्तेमाल

  • गूगल ड्राइव का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले गूगल की इस ऐप को डिवाइस पर ओपन करना होगा।
  • ऐप में My Drive का ऑप्शन मिलता है। यहां यूजर को + आइकन पर टैप कर फाइल्स और फोल्डर अपलोड करने का ऑप्शन मिलता है।
  • यूजर को यहां डॉक्यूमेंट को स्कैन करने का ऑप्शन मिलता है।
  • इस ऑप्शन पर गूगल डॉक्स, गूगल, शीट्स और गूगल स्लाइड के ऑप्शन भी मिलते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button