ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

अब बदरीनाथ और केदारनाथ में 300 रुपए शुल्क चुका कर हो सकेंगे VIP दर्शन विशेष व्यवस्था लागू

यदि आप बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन की योजना बना रहे हैं तो जान लीजिये कि इससे जुड़ी नई व्‍यवस्‍था लागू कर दी गई है। वैसे अगर आप सुविधाजनक रूप से दर्शन करने के इच्‍छुक हैं तो अब आप यहां शुरू होने वाली वीआईपी दर्शन सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए आपको 300 रुपए का शुल्‍क चुकाना होगा। कपाट खुलने के साथ ही यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। अभी तक दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं था। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ समिति (बीकेटीसी) की बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया। बदरी-केदार समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में पहली बार बदरीनाथ व केदारनाथ में विशेष दर्शन के लिए VIP को 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया। मंदिरों को मिलने वाले दान व चढ़ावे की गिनती के लिए पारदर्शी व्यवस्था रहेगी। दोनों धामों में पारदर्शी शीशे के हट बनाकर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

अध्‍ययन करने के बाद लिया निर्णय

अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि इस पर समिति लंबे समय से विचार कर रही थी। तिरुपति बालाजी, श्री वैष्णो देवी, श्री महाकालेश्वर व श्री सोमनाथ मंदिर में पूजा, दर्शन की व्यवस्था व प्रबंधन के अध्ययन के लिए हाल ही में समिति के चार दल भेजे थे। दलों की रिपोर्ट के आधार पर बीकेटीसी ने बदरीनाथ व केदारनाथ मंदिरों में दर्शन के लिए आने वाले सभी तरह के VIP से विशेष दर्शन व प्रसाद के लिए प्रति व्यक्ति 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया है। आम श्रद्धालु इसमें शामिल नहीं होंगे। VIP प्रोटोकाल के तहत ही यह शुल्क लिया जाएगा। बुकिग कराने वाले के संबंध में मंदिर समिति के पास प्रोटोकाल आएगा।

अभिजीत मुहूर्त में खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तराखंड के चारधाम में प्रथम यमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर्व पर दोपहर 12ः41 बजे अभिजीत मुहूर्त, कर्क लग्न और कृतिका नक्षत्र में खोले जाएंगे। इसी के साथ ही चारधाम यात्रा विधिवत रूप से शुरू हो जाएगी। सोमवार को यमुना जयंती पर तीर्थ पुरोहितों ने पंचांग गणना के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने का मुहूर्त निकाला।

Related Articles

Back to top button