ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

अगले 24 घंटों में बदलने वाला है मौसम कई राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी

देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। बुधवार, 29 मार्च से उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। इससे कुछ राज्यों में लोगों को लू और चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और हरियाणा समेत उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले 24 से 48 घंटों में बारिश और ओले गिरने की आशंका है। इसके अलावा 30 और 31 मार्च को बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मध्यम से तेज बारिश होने की आशंका है।

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना समेत कई राज्यों में तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। 28 मार्च की रात से दिल्ली-एनसीआर में मौसम बिगड़ने की आशंकाएं जताई जा रही हैं। ये स्थिति 5 अप्रैल तक जारी रह सकती है और इस दौरान भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह में पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और जम्मू में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

कई राज्यों में ओलावृष्टि

IMD के अनुसार, 30 और 31 मार्च को उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, पश्चिमी यूपी में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की पूरी आशंका जताई जा रही है। वहीं, 30 मार्च को राजस्थान में ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि 30 मार्च को मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में भी ओलावृष्टि की संभावनाएं मौसम विभाग जता रहा है। आईएमडी ने 31 मार्च तक तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले पड़ने की आशंका है। इस सप्ताह के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, माहे और आंध्र प्रदेश में हल्की छिटपुट और मध्यम बारिश हो सकती है

Related Articles

Back to top button