मनोरंजन
उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी अजय देवगन की भोला, एडवांस बुकिंग में ही दम तोड़ दिया…

कल सिनेमाघरों में अजय देवगन की नई फिल्म भोला रिलीज हो रही है। जिसे 100 करोड़ से ज्यादा के बजट के साथ बनाया गया है। फिल्म में अजय देवगन,तब्बू और दीपक डोबरियाल जैसे कलाकार दिखाई देने वाले है। भोला को 100 करोड़ से ज्यादा के बजट के साथ बनाया गया है। फिल्म का निर्माण और निर्देशन अजय ने ही किया है।सभी को लग रहा था कि जब य फिल्म रिलीज होगी तो बॉक्स ऑफिस में धूम मचाएगी लेकिन फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी कम हुई है।
भोला ने यह खबर लिखते तक केवल 1 करोड़ 10 लाख की एडवांस बुकिंग की है। ऐसे में यदि इस फिल्म को निगेटिव रिस्पांस मिलता है। तो इसकी हालत अक्षय कुमार की सेल्फी जैसे ही होगी। खैर अभी फिल्म का पहला रिव्यू आना बाकि है। रात के फिल्म की एडवांस बुकिंग बढ़ सकती है।




