ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
टेक्नोलॉजी

राजनीतिक विज्ञापनों को लेकर मेटा उठा सकता है बड़ा कदम, जल्द ही इन जगहों पर लग सकती है रोक

नई दिल्ली। पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (Meta) की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कनाडा में मेटा के प्लेटफॉर्म से न्यूज कंटेट को हटाने के बाद अब फेसबुक और इंस्टाग्राम यूरोप में राजनीतिक विज्ञापन पर रोक लगाने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें, यूरोप संघ ने एक नया नियम पास किया है जिसको मानना मेटा के लिए जरूरी है। अगर मेटा इस नियम को नहीं मानता है, तो यूरोप में उसके राजनीतिक विज्ञापन पर रोक लगाया जा सकता है।

राजनीतिक विज्ञापन पर कंपनी लगा सकती है रोक

फाइनेंशियल टाइम्स ने गुरुवार को बताया कि मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक के अधिकारी यूरोप में राजनीतिक विज्ञापन पर कंपनी के व्यापक प्रतिबंध पर चर्चा कर रहे हैं। बता दें, नए नियम लागू होने के बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम (Facebook Instagram) यूरोपीय संघ के आगामी नियमों का पालन करने में असमर्थ होंगे। मेटा के लिए राजनितिक ऑनलाइन कैंपेन को यूरोप में चलाना अब मुश्किल होगा।

मेटा को पहले भी मिल चुकी है चेतावनी

मेटा के अधिकारी चिंतित हैं कि यूरोपीय संघ की योजनाओं के तहत राजनीतिक विज्ञापनों की परिभाषा अत्यधिक व्यापक होगी। इसके तहत साइटों पर सभी भुगतान किए गए राजनीतिक कैंपेन को मना करना आसान हो जाएगा। यूरोपीय आयोग ने पिछले दिसंबर में फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा को चेतावनी दी थी कि यह ऑनलाइन वर्गीकृत विज्ञापन के लिए बाजारों में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए यूरोपीय संघ के अविश्वास कानूनों (EU antitrust laws) का उल्लंघन कर रहा है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button