ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़

दिनदहाड़े युवक ने शख्स पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, इस वजह से वारदात को दिया अंजाम

भाटापारा। विधानसभा अंतर्गत सिमगा में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। बता दे कि  हरियाणा निवासी लड़का सिमगा में हार्वेस्टर कंपनी में काम करता है, जिसपर चाकू से वार किया गया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका इलाज सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

दरअसल, सिमगा के रहने वाले लड़के ने आपसी विवाद को लेकर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया है। सिमगा के हार्वेस्टर कंपनी में काम करने वाला हरियाणा निवासी सतपाल सिंह द्वारा सिमगा निवासी मार्शल फिलिप्स पर अपने घर के आस-पास ज्यादा घूमने को लेकर मनचले आशिक होने का शक करते हुए उसके साथ कहासुनी हुई थी, जिसको लेकर जब हरियाणा निवासी सतपाल सिंह सिमगा नगर के अंदर घूमने गया तभी मार्शल फिलिप के द्वारा आपसी रंजिश पालते हुए अचानक सतपाल सिंह के ऊपर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इस घटना में सतपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ सिमगा थाना में मामला दर्ज कराया गया, वहीं पुलिस द्वारा आरोपी की खोज की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button