ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

बेरोजगारी भत्ते के लिए आनलाईन आवेदन आज से युवाओं में आवेदन भरने को लेकर खासा उत्साह

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप आज से बेरोजगाारी भत्ते के लिए निर्धारित पोर्टल में आनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जिले में योजना के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है।

बेरोजगारी भत्ते के लिए आनलाइन आवेदन करने युवाओं में खासा उत्साह है। कलेक्टर सौरभ कुमार ने सभी पात्र युवाओं से योजना का लाभ उठाने की अपील की है। योजना के तहत शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक अप्रैल से 2500 रूपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

अप्रैल महीने में किसी भी दिन किए गए आवेदनों पर घोषणा अनुसार भत्ता एक अप्रैल से ही देय होगा। बिलासपुर जिले में 53 हजार से ज्यादा युवा बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए पात्र होंगे। पात्रता की गणना के लिए एक अप्रैल 2023 को आधार माना जाएगा।

गौरतलब है कि युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन करने के लिए रोजगार कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। आवेदन किसी भी स्थान से ऑनलाईन पोर्टल से किया जा सकता है।

चॉईस सेंटरों पर भी आवेदन किया जा सकता है। इस पोर्टल का यूआरएल लिंक http://berojgaribhatta.cg.nic.in/PrintEmplCard.aspx है। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।

Related Articles

Back to top button