ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

10 महीने की जेल के बाद नवजोत सिंह सिद्धू जेल से रिहा बाहर आकर बोले देश में लोकतंत्र नहीं

10 महीने बाद जेल से बाहर आ गए हैं। Supreme Court ने पिछले साल 19 मई को Road Rage Case में सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई थी। बता दें कि कांग्रेस नेता सिद्धू ने Patiala Jail से निकलते ही मीडिया से बात की। सिद्धू के रिहा होने से पहले ही पटियाला जेल के बाहर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता पहुंचे। पटियाला जेल के बाहर ढोल-नगाड़े बजाकर सिद्धू का स्वागत किया गया। तीन दशक पुराने रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक साल की सजा सुनाए जाने के करीब 10 महीने बाद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला जेल से रिहा हो गया है। पटियाला जेल से रिहा होने के तुरंत बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने मीडिया से कहा कि इस देश में जब भी कोई तानाशाही आई है, एक क्रांति भी आई है और इस बार उस क्रांति का नाम है राहुल गांधी। वह सरकार को हिला देंगे। अभी लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। पंजाब को कमजोर करने की कोशिश की तो कमजोर हो जाओगे। मुझे दोपहर के आसपास रिहा किया जाना था लेकिन उन्होंने इसमें देरी की। वे चाहते थे कि मीडिया के लोग चले जाएं।

Navjot Singh Sidhu ने Rahul Gandhi को क्यों बताया क्रांति?

इससे पहले उसके बेटे करण सिद्धू ने आरोप लगाया है कि मुझे संदेह है कि वे यहां मीडिया और भीड़ की मौजूदगी के कारण उसकी रिहाई में देरी कर रहे हैं। जेल अधिकारियों ने मुझे आश्वासन दिया है कि उसे आज रिहा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा था कि उन्हें दोपहर में रिहा कर दिया जाएगा, लेकिन अब देर हो चुकी है। पटियाला जेल के बाहर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करण सिद्धू ने कहा अभी कुछ औपचारिकताएं की जा रही हैं। अभी से एक घंटे में जेल से बाहर होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button