ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

पश्चिम बंगाल हिंसा: कोलकाता हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार 5 अप्रैल तक रिपोर्ट जमा करने का आदेश

कोलकाता हाईकोर्ट ने हिंसा की घटनाओं को लेकर राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की है। साथ ही 5 अप्रैल तक सीसीटीवी फुटेज और वीडियो जमा करने का आदेश दिया है। अदालत ने बंगाल पुलिस को भी फटकार लगाई है। कहा कि वह क्यों इसे कंट्रोल नहीं कर पाई, क्योंकि उनकी अनुमति पर जुलूस निकला था। गौरतलब है कि रामनवमी के दिन हावड़ा और हुगली में जुलूस के दौरान हिंसा हुई थी। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने एनआईए जांच की मांग करते हुए जनहित याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया कि बम फेंके गए। उन्होंने केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की है।

रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

एडवोकेट जनरल एसएन मुखर्जी ने ममता सरकार का पक्ष रखा। कहा कि शिवपुर में स्थिति नियंत्रण में है। 5 अप्रैल तक शांति सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों पर व्यापक रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया गया है।

भाजपा अध्यक्ष ने लगाया आरोप

बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने ममता सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता हर जगह जाएंगे और घायलों से मिलने की कोशिश करेंगे। हमने केंद्रीय बल की तैनाती और एनआईए जांच की मांग की है। सुकांता ने आगे कहा, ‘ऐसी कौन-सी धारा 144 है, जिसमें बम चल रहे हैं। यहां के सांसद और चेयरमैन 144 में घूम रहे हैं। उनके लिए धारा 144 लागू नहीं है।’

वोट बैंक की राजनीति

भाजपा महासचिव लॉकेट चटर्जी ने कहा कि मुस्लिम लोगों को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सबको खुला छोड़ दिया है। रामनवमी पर नहीं बल्कि दुर्गा विसर्जन और सरस्वती पूजा की शोभायात्रा पर हमला होता है। वोट बैंक की राजनीति के कारण पुलिस हिंदूओं को गिरफ्तार कर रही है।

Related Articles

Back to top button