ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
लाइफ स्टाइल

जानें आम को खाने से पहले क्यों इसे कुछ देर पानी में भिगोकर रखा जाता है?

नई दिल्ली।  गर्मी का मौसम आ चुका है और इसके साथ ही चिलचिलाती धूप हम सभी को परेशान करने के लिए तैयार है। वैसे गर्मी के मौसम की एक ही बात अच्छी है, और वह आम! जी हां, इस मौसम में आम ही एक चीज जो आपको खुश रखती है। फलों के इस राजा का स्वाद और खुशबू सभी के दिलों और पेट को सुकून पहुंचाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आम को खाने से पहले पानी में डुबोकर क्यों रखा जाता हो?

आम खाने के क्या फायदे हैं?

आम पोषक तत्वों का भंडार है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर भरे हुए होते हैं। यह सभी तत्व शरीर को ऊर्जा देते हैं और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाते हैं। आम में विटामिन-ए और सी भरपूर होता है, जो बालों और त्वचा के लिए बेहतरीन साबित होता है। कई शोध यह भी बताते हैं कि फलों के इस राजा का सेवन दिल के स्वास्थ्य में सुधार करता है और कोलेस्ट्रॉस को भी कम करता है।

आम को भिगोना जरूरी होता है?

कई लोग आम को खरीदकर सीधे फ्रिज में रख देते हैं। वहीं, कई लोग इन्हें पानी में डुबोकर रखते हैं, उसके बाद ही इनका मजा लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन्हें कुछ घंटे डुबोकर रखना सच में फायदेमंद होता है या यह एक मिथक है?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि आम न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, लेकिन पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। इस फल में कई तरह के विटामिन्स, खनिज पदार्थ और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के साथ स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देते हैं। लेकिन इन सभी फायदों को हासिल करने के लिए जरूरी है कि आम को सही तरीके से खाया जाए। अगर आप आम को खाने से पहले कुछ देर भिगो कर रखते हैं, तो इससे आपको सही पोषण मिलेंगे।

आम को पानी में भिगोने के क्या फायदे हैं?

1. इससे फायटिक एसिड निकल जाता है

आम में फायटिक एसिड नाम का प्राकृतिक मोलीक्यूल होता है, जो और भी कई फलों, सब्जियों और नट्स में पाया जाता है। इसलिए जब आम को कुछ घंटों के लिए पानी में डुबोकर रखा जाता है, तो इससे शरीर में गर्मी पैदा करने वाला अतिरिक्त फायटिक एसिड निकल जाता है।

2. बीमारियों से बचाव होता है

आम को कुछ देर पानी में रखने से इससे पेस्टिसाइड्स और केमिकल्स निकल जाते हैं। साथ ही गंदगी, मिट्टी और धूल भी हट जाती है। इससे आप कई तरह की बीमारियों से बचते हैं।

3. फ्लैटूलेन्स से बचाव होता है

आम को भिगोने से फ्लैटूलेन्स का स्तर कम होता है। इन्हें धोने से आम के ऊपर लगे पेस्टिसाइड्स और इंसेक्टीसाइड्स भी धुल जाते हैं। इससे इनकी गर्मी भी कम होती है, जिससे पेट में गैस आदि की दिक्कत नहीं होती।

4. फैट बस्टर की तरह काम करता है

आम में कई सारे फाइटोकैमिकल्स होते हैं। इसलिए पानी में भिगोकर रखने से इनकी मात्रा कम हो जाती है, जिससे यह नेचुरल फैट बस्टर का काम करते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button