ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

हनुमान जन्मोत्सव पर 151 मंदिरों से निकली भव्य ध्वज यात्रा बस्तर के माडिया नाचा पर झूमे भक्त आकर्षण का केंद्र रही झांकियां

भिलाई। शहर में भगवान श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत सेक्टर 1 मां शारदा मंदिर सहित 151 मंदिरों से भव्य ध्वज यात्रा निकाली गई। इस भव्य यात्रा में आंध्रपदेश की मां भरवा काली ग्रुप, बालंगीर बैंड, महाराष्ट्र की जगदम्बा ढोल ताशा, राजनांदगांव की अघोरी ग्रुप, बस्तर के माडिया नाचा ग्रुप ने भव्य प्रस्तुति दी।

जय हनुमान सेवा वाहिनी का आयोजन

इस ध्वज यात्रा में हनुमानजी के भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस आयोजन में प्रमुख रूप से भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल हुए। उन्होंने भक्तों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर शहर के हर परिवार के सुख शांति समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस दौरान जय हनुमान, जय जय श्री राम के जयघोष से पूरा टाउनशिप गूंजता रहा। यात्रा में झांकी आकर्षण का केंद्र रहे। मंदिरों से भक्त ध्वज लेकर निकले और शहर का भ्रमण करते हुए सेक्टर 9 हनुमानजी के मंदिर इसका समापन हुआ। जहां श्री हनुमान जी की भव्य महाआरती और चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद महाप्रसादी का वितरण हुआ।

Related Articles

Back to top button