ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मनोरंजन

27 साल की हुई ‘श्रीवल्ली’, ‘नेशनल क्रश’ ने जन्मदिन की बधाई देने वाले फैंस का खास अंदाज में किया आभार व्यक्त

नई दिल्ली।  फिल्म एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपने फैंस का आभार व्यक्त किया है। दरअसल रश्मिका मंदाना 27 वर्ष की हो गई है। इसके चलते उनकी सोशल मीडिया पर फैंस जमकर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।अब उन्होंने आधे घंटे पहले एक वीडियो शेयर किया है।

रश्मिका मंदाना 27 वर्ष की हो गई है

इसमें उन्हें अपने फैंस का जन्मदिन पर बधाई ने के लिए आभार व्यक्त करते हुए देखा जा सकता है। उनकी वीडियो को आधे घंटे में साढ़े 4 लाख के करीब लाइक्स मिले हैं। वहीं, वीडियो पर साढ़े 10 के करीब कमेंट किए गए हैं। उनके जन्मदिन पर फैंस हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल और हैप्पी बर्थडे लिख रहे है।

रश्मिका मंदाना फैंस से चर्चा कर रही है

वीडियो में रश्मिका मंदाना ने खूबसूरत टीशर्ट पहन रखी है। उनके बाल खुले हुए हैं। उन्होंने एक अंगूठी भी पहन रखी है और वह खुश नजर आ रही है। वह अपने फैंस से कैमरे की ओर देखकर चर्चा कर रही है। इसमें उन्होंने अपने फैंस से उनके स्वास्थ्य और कुशलक्षेम की भी पूछताछ की है। वह कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराती भी नजर आ रही है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कई फैंस ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

रश्मिका मंदाना पुष्पा द राइज फिल्म से काफी फेमस हुई है

रश्मिका मंदाना फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। वह पुष्पा द राइज फिल्म से काफी फेमस हुई है। इस फिल्म में उनके अलावा अल्लू अर्जुन की अहम भूमिका है। इस फिल्म का दूसरा भाग जल्द आ रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अब उन्होंने वीडियो के माध्यम से न सिर्फ अपने फैंस का आभार व्यक्त किया है।

रश्मिका मंदाना आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में किया परफॉर्म

रश्मिका मंदाना हाल ही में आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में नजर आई थी। उन्होंने नाटू-नाटू पर परफॉर्म किया था। इसमें उनके अलावा तमन्ना भाटिया और अरिजीत सिंह ने भी लाइव परफॉर्म किया था। उनकी सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। इसके चलते उन्हें नेशनल क्रश भी कहा जाता है। वह बॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। उन्होंने अमिताभ बच्चन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ काम किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button