ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

जहांगीरपुरी में शोभायात्रा में पुलिस के साथ पहुंचे कपिल मिश्रा, कुछ देर पहले हिरासत में लिए गए थे BJP नेता

नई दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर गुरुवार को शोभायात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, हालांकि अब पुलिस के साथ वह जहांगीरपुरी की शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे हैं।

H ब्लॉक में शोभायात्रा रद्द

शोभायात्रा को देखते हुए इलाके में चप्पे-चप्पे पर फोर्स की तैनाती की गई है। किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए दिल्ली पुलिस ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कर रही है। इधर एच ब्लॉक में शोभायात्रा को रद्द कर दिया गया है। 50 मीटर की दूरी पर सड़क पर कार्यक्रम चल रहा है।

शोभायात्रा में शामिल होने जा रहे कपिल मिश्रा

शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, लेकिन अब वह पुलिस के साथ दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे हैं। ध्यान देने वाली बात है कि 5 मिनट पहले ही कपिल मिश्रा ने ट्वीट करके कहा था कि वह जहांगीरपुरी आ रहे हैं।

jagran

बता दें कि पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से जहांगीरपुरी इलाके में शोभायात्रा को निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। खास बात है कि सीएए के विरोध के दौरान इसी इलाके में हिंसा हुई थी।

ड्रोन से पुलिस कर रही निगरानी

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के डीसीपी जितेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि आज 2 शोभायात्राओं की अनुमति थी। एक यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न हो चुकी है। कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। दूसरी यात्रा के लिए तैयारी जारी है, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है, ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। वहीं स्पेशल पुलिस कमिश्नर दीपेंद्र पाठक ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव पर शहर भर में रंगारंग कार्यक्रम होंगे। हमारे पास अर्धसैनिक बलों की रणनीतिक तैनाती है। हम सुनिश्चित करेंगे कि जुलूस की उम्मीद वाले सभी स्थान सुरक्षित हों।

गृह मंत्रालय के निर्देश पर अनुमति पर बनी सहमति

गौरतलब है कि हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा के आयोजकों द्वारा बिना अनुमति के शोभायात्रा निकालने की बात पर अड़े रहने के कारण गृह मंत्रालय में इसको लेकर दिल्ली पुलिस की बैठक हुई। मंत्रालय के निर्देश पर बुधवार देर शाम दिल्ली पुलिस ने कहा कि अनुमति देने को लेकर सहमति बन गई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जहांगीरपुरी क्षेत्र में एक एक निश्चित दूरी के भीतर शोभा यात्रा निकालने की अनुमति दी गई है

बंगाल में केंद्रीय बल की तैनाती के बीच हनुमान जन्मोत्सव

उधर, इस बार बंगाल में हनुमान जन्मोत्सव केंद्रीय बल की तीन कंपनियों की तैनाती में मनाया जाएगा। कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर कोलकाता, हुगली व बैरकपुर में केंद्रीय बल को तैनात कर दिया गया है। बुधवार को हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम की खंडपीठ ने राज्य सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि पुलिस अगर हालात को संभालने में विफल हो रही है तो केंद्रीय बल की मदद ली जानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button