ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

हनुमान जयंती पर जहांगीरपुरी में शोभायात्रा सीएम केजरीवाल ने की बजरंग बली की पूजा

 दिल्ली में पुलिस के बारी बंदोबस्त के बीच हनुमान जयंती मनाई जा रही है। पिछले साल दंगे से प्रभावित इलाके जहांगीरपुरी में भी हनुमान जयंती के मौके पर आज शोभा यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा को देखते हुए जहांगीरपुरी इलाके में दिल्ली पुलिस ने भारी बंदोबस्त का इंतजाम किया है। साथ ही प्रशासन ने जहांगीरपुरी इलाके में लॉ एंड आर्डर बनाए रखने के लिए एक निश्चित दूरी के अंदर ही शोभा यात्रा निकालने की परमिशन दी गई है। इस बीच दिल्ली बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा दिल्ली पुलिस के साथ शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे हैं। इससे पहले पुलिस ने कपिल मिश्रा को हिरासत में ले लिया था।

सीएम ने किये दर्शन

उधर, दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी हनुमान जयंती के मौके पर दिल्ली सचिवालय में मौजूद हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

पिछले साल हुए थे दंगे

पिछले साल यानी 2022 में जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव के दिन ही शोभायात्रा निकाली गई थी, जिसमें भारी बवाल और हिंसा हुई थी। साथ ही उस दौरान शोभायात्रा में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। इसे देखते हुए इस बार दिल्ली पुलिस ने कड़े इंतजाम किये हैं। दिल्ली पुलिस ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए शोभायात्रा पर नजर बनाए हुए है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल पुलिस कमिश्नर दीपेंद्र पाठक का कहना है कि हनुमान जन्मोत्सव पर शहर भर में कार्यक्रमों को देखते हुए पैरा मिलेट्री फोर्स की तैनाती की गई है।

Related Articles

Back to top button