ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

सीएनजी 8 रुपए और पीएनजी 5 रुपए सस्ती इन दो निजी कंपनियों ने दी राहत

सीएनजी और पीएनजी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, प्राकृत‍िक गैस की कीमत तय करने की केंद्र सरकार की संशोधित गाइडलाइन सामने आने के बाद ऊर्जा क्षेत्र में काम कर रही निजी कंपनियों द्वारा काम घटने का सिलसिला शुरू हो गया है।

ताजा खबर यह है कि महानगर गैस लिमिटेड (MGL) के बाद अब गौतम अदाणी की कंपनी अडानी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) भी दाम घटा दिए हैं। ATGL ने सीएनजी में 8.13 प्रत‍ि क‍िलोग्राम और पीएनजी में 5.06 प्रत‍ि एससीएम की कमी की है। नई कीमतें 8 अप्रैल रात 12 बजे से लागू हो गई हैं।

इससे पहले, महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने 7 अप्रैल को संपीड़ित प्राकृतिक गैस (CNG) की कीमत 8 रुपये प्रति किलोग्राम घटाकर 79 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी थी। इसके अलावा, इसने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमत को भी ₹5/scm से घटाकर ₹49/scm कर दिया।

प्राकृतिक गैस की अधिकतम मूल्य सीमा तय होने का असर शुरू हो गया है। गेल इंडिया की सब्सिडियरी महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने शुक्रवार को सीएनजी और घरों में इस्तेमाल होने वाली पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के मूल्य में कटौती की घोषणा की।

एमजीएल ने सीएनजी के मूल्य में आठ रुपये प्रति किलो और पीएनजी के मूल्य में पांच रुपये प्रति वर्ग घनमीटर की कटौती की घोषणा की है। यह मूल्य कटौती एमजीएल के सभी लाइसेंस्ड क्षेत्रों में लागू होगी। एमजीएल के क्षेत्रों में अब सीएनजी 79 रुपए प्रति किलो और पीएनजी 49 रुपए प्रति वर्ग घनमीटर हो गई है।

Related Articles

Back to top button