ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

पौने दो लाख के नकली नोट के साथ दो युवक गिरफ्तार

जांजगीर चांपा। पौने दो लाख रुपए के नकली नोट के साथ पामगढ़ पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने 500-500 के कुल 1 लाख 72 हजार 500 रुपए, कलर प्रिंटर, पेपर कटर, मोबाइल फोन और बाइक जब्त किया है।

पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की भीलौनी निवासी वृंदा उर्फ संजू रत्नाकर बस स्टैंड मेऊभाठा थाना पामगढ़ के पास नकली नोट रखकर खपाने के लिए घूम रहा है। सूचना पर दबिश दी गई और मौके पर वृंदा उर्फ संजू रत्नाकर मिला।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से विभिन्न सीरीज के 500 रुपए के नकली नोट 14 हजार रुपए, मोबाइल रेडमी कंपनी का और बाइक क्रमांक सीजी 11ए एच 5861 को जब्त किया गया। पूछताछ में उसने अपने साथी डोंगाकोहरोद निवासी रामसागर बंजारे के साथ मिलकर अपने घर में 500 रुपए के नकली नोट छापकर बाजार में खपाने की बात स्वीकार की।

आरोपित वृंदा उर्फ संजू रत्नाकर के कब्जे से 500 रुपए के 249 नकली नोट कीमती 1 लाख 24 हजार 500 रुपए तथा दूसरे आरोपित रामसागर बंजारे डोंगाकोहरोद के कब्जे से 500 रुपए के 96 नकली नोट 48 हजार रुपए बरामद किया गया। दोनों आरोपित से 345 नकली नोट कीमती 1 लाख 72 हजार 500 रुपए तथा नोट छापने के कलर प्रिंटर, पेपर कटर तथा वारदात में प्रयुक्त बाईक और मोबाईल जब्त किया गया।

दोनों आरोपित युवकों के खिलाफ भादवी की धारा 498 क ख ग 34 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सनत मांत्रे, सउनि रामदुलार साहू, सुनील टैगोर, आरक्षक शिवराय सागर, विश्वजीत आदिले, उमेश दिवाकर, अनुज खरे, श्याम ओगरे, आरती भारती का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button