ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
टेक्नोलॉजी

Android Device में स्टोरेज के लिए नहीं होंगे अब परेशान, गूगल का auto-archive फीचर बनेगा समाधान

नई दिल्ली। टेक कंपनी गूगल ने अपने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है। कंपनी ने यूजर्स के लिए auto-archive फीचर पेश किया है। इस फीचर की मदद से यूजर को अब डिवाइस में स्टोरेज की चिंता नहीं करनी होगी। फीचर की मदद से स्टोरेज फुल होने पर भी नई ऐप्स को डाउनलोड किया जा सकेगा।

ऐप्स को रिमूव कर भी डाटा रहेगा सेव्ड

कई बार यूजर्स एंड्रॉइड डिवाइस में जरूरत के लिए किसी ऐप को डाउनलोड कर लेते हैं। इसके बाद उस ऐप की जरूरत नहीं होती है या बहुत कम जरूरत होती है। हालांकि, यह ऐप फिर भी डिवाइस में मौजूद होता है। ऐसे ऐप्स डिवाइस में केवल और केवल स्टोरेज को फुल कर रहे होते थे।

कंपनी का दावा है कि नए फीचर की मदद से ऐसे ऐप्स का साइज कम करने में मदद मिलेगी। इतना ही नहीं, साइज कम होने के साथ ही इस फीचर की मदद से ऐप का सेव्ड डाटा भी सुरक्षित रहेगा।

स्टोरेज फुल होने पर भी नया ऐप होगा डाउनलोड

auto-archive फीचर की मदद से यूजर को डिवाइस की स्पेस फ्री करने के लिए ऐसे ऐप्स को डिलीट करने की जरूरत नहीं होगी। इस फीचर को एक्टिव करते ही यूजर के लिए कम जरूरी ऐप रिमूव हो जाएगा। इस तरह ऐप के रिमूव होने से स्पेस खाली रहेगी, जबकि फीचर रिमूव किए गए ऐप के आइकन और यूजर के पर्सनल डाटा को स्टोर कर रखेगा। यानी दोबारा कभी ऐप का इस्तेमाल करने की स्थिति में इसे रि-डाउनलोड किया जा सकेगा।

ऐसे काम करता है auto archive फीचर

डिवाइस की स्टोरेज फुल होने पर अगर यूजर किसी नए ऐप को इंस्टॉल करता है तो एक पॉप-अप विंडो अपीयर होगी। इस विंडो में यूजर्स को auto-archive फीचर एनेबल करने का ऑप्शन दिया जाएगा। फीचर एनेबल करते ही यूजर के डिवाइस में इस्तेमाल ना होने वाली ऐप्स auto-archived हो जाएंगी। इसके साथ ही नए ऐप के लिए डिवाइस में स्पेस खाली हो जाएगी।

गूगल का यह नया फीचर केवल उन डेवलपर्स के लिए पेश किया गया है जो अपने ऐप्स को पब्लिश करने के लिए एपल बंडल का इस्तेमाल करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button