ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

आंगनबाड़ी स्टाफ की हड़ताल केवायसी का सर्वर डाउन

ग्वालियर। लाड़ली बहना योजना में केवायसी के काम में समग्र पोर्टल के डाउन होने के कारण परेशानी आ रही है। वहीं दूसरा यह कि आंगनबाड़ी स्टाफ ने गुरूवार से हड़ताल कर दी है और इस योजना में इनकी अहम भूमिका है। वेतनमान की मांग को लेकर यह हड़ताल की गई है। समग्र पोर्टल पर समग्र ई-केवायसी को लेकर पूरे प्रदेश में काम चल रहा है इसी कारण काफी लोड भी है। शुक्रवार तक यह सर्वर दुरूस्त होने की संभावना है। यहां यह बता दें कि लाड़ली बहना योजना को लेकर 25 मार्च तक ई-केवायसी का काम किया जाना है। 25 मार्च से इस योजना के आवेदन होना शुरू हो जाएंगे। इस अवधि तक ई-केवायसी की प्रक्रिया पूरा होना है और बैंक में आधार से खाता लिंक कराना है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि सर्वर दुरूस्त हो जाएगा फिर परेशानी नहीं आएगी।

देर रात तक शिविर लगाकर कराया ई-केवायसी का काम

ग्वालियर जिले के सरपंचों के बीच अपनी ग्राम पंचायत की सभी पात्र बहनों को सबसे पहले “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” का लाभ दिलाने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो रही है। कोई सरपंच दिन में तो कोई रात में चौपाल लगाकर महिलाओं की ई-केवायसी अर्थात समग्र आईडी, आधार व मोबाइल नम्बर मिलान कराने के काम में जुटा है। ग्वालियर जिले की जनपद पंचायत मुरार की ग्राम पंचायत उटीला की सरपंचराधिका हेमेन्द्र सिंह गुर्जर ने बुधवार की देर रात तक शिविर लगाकर महिलाओं की ई-केवायसी का काम कराया। उन्होंने पंचायत सचिव, रोजगार सहायक व अन्य विभागों के ग्राम स्तरीय कर्मचारियों के सहयोग से 4 लैपटॉप पर ई-केवायसी कराई। कम्प्यूटर ऑपरेटर अभिषेक मौर्य, मुकेश सेन, संदीप रजक तथा नरेन्द्र सिंह रात-रात भर ई-केवायसीका काम कर रहे हैं। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को जब इस पहल की जानकारी लगी तो उन्होंने द्वारा वीडियो कॉल के माध्यम से रात्रि 10 बजे सरपंच सहित शिविर में मौजूद महिलाओं व ई-केवायसी का काम कर रहे कर्मचारियों से संवाद किया और उन्हें शाबाशी दी। कलेक्टर ने सरपंच सहित सभी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष तिवारी से कहा है।

Related Articles

Back to top button