ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

गर्मी के सीजन में बिजली विभाग की खराब सेवाओं से बैरागढ़वासी परेशान

संत हिरदाराम नगर। ग्रीष्मकाल शुरू होते ही बिजली से संबधित शिकायतें बढ़ गई हैं। बिजली लाइनों पर लोड बढ़ने से कालोनियों में आए दिन अचानक फाल्ट हो रहे हैं। जोन स्तर पर सुधार कार्य करने वाले अमले की कमी के कारण शिकायतों का त्वरित निदान नहीं हो पा रहा है।

जोन स्तर पर एक समय एक दर्जन से अधिक कर्मचारी सुधार कार्य के लिए तैनात थे। इनमें से आधे से अधिक सेवानिवृत हो चुके हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण शिकायतों के समाधान में देरी हो रही है। अभी तो भीषण गर्मी का दौर शुरू नहीं हुआ है। मई-जून माह में बिजली की मांग बढ़ जाती है। लोग एसी, कूलर एवं पंखे निरंतर चलाते हैं। ऐसे समय में लोड बढ़ने से लाइनें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। अमला कम है, जाहिर है देरी होगी।

हाल ही में थद्धाराम काम्पलेक्स में मीटर कक्ष में आग लग गई। कई मीटर भी खराब हो गए क्योंकि अचानक लोड बढ़ गया था। इस घटना के बाद बिजली कंपनी ने सुधार कार्य किया, लेकिन समस्या का स्थाई हल अभी तक नहीं निकल सका है। दरअसल बैरागढ़ में बिजली की मांग बढ़ने के बावजूद ट्रांसफार्मर पुरानी क्षमता के हैं। कुछ तो इतने पुराने हो चुके हैं कि उनकी मरम्मत भी संभव नहीं है। जब तक नए आधुनिक ट्रांसफार्मर नहीं लग जाते तब तक समस्या का हल नहीं निकल सका।

नए ट्रांसफार्मर लगाने का प्रस्‍ताव अटका

संत हिरदाराम नगर के विभिन्न स्थानों पर केंद्र सरकार की रिफार्म योजना के तहत नए ट्रांसफार्मर लगाने का प्रस्ताव है। इसे अभी स्वीकृति नहीं मिल सकी है। इलाके में करीब 20 नए ट्रांसफार्मर लगने हैं। बैरागढ़ की आबादी लगातार बढ़ रही है। निकटवर्ती ग्राम बैरागढ़ कला में भी तेजी से बसाहट हो रही है। व्यवसायिक स्थलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बिजली की मांग बढ़ रही है। ऐसे में नए ट्रांसफार्मर जल्द से जल्द लगाने की जरूरत महसूस की जा रही है। बिजली कंपनी के प्रबंधक नवनीत श्रीवास्तव के अनुसार कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रांसफार्मर भी जल्द लगने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button