देश
राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने पर कांग्रेस नेताओं ने प्रेस वार्ता करके दी ऐसी प्रतिक्रिया

राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने की कड़ी कार्यवाही के बाद कांग्रेस की बौखलाहट भरी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस वार्ता करके कहा कि हम सभी जानते हैं कि राहुल गांधी संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह निडर होकर बोलते रहे हैं। जाहिर है, वह इसकी कीमत चुका रहा है। यह सरकार उनकी आवाज दबाने के लिए नई तकनीक खोज रही है।

