ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

पहाड़ी कोरवा दंपत्ति ने दो बच्चो सहित की आत्महत्या गांव के पास पेड़ में लटकता मिला शव

जशपुरनगर। पहाड़ी कोरवा युवक ने पूरे परिवार के साथ फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन, स्थानीय रहवासी,पारिवारिक विवाद को घटना के लिए जिम्मेदार बता रहें हैं।

मामला,जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सामरबार के आश्रित बस्ती झूमराडूमर की है। घटना की सूचना पर कलेक्टर डा रवि मित्तल,एसपी डी रविशंकर सहित उच्च प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर मृतकों के शव का पंचनामा तैयार कर,जांच में जुटी हुई।

मृतकों में राजू राम 35 वर्ष,भिन्सारीन बाई 35 वर्ष और इनके दो बच्चे देवंती बाई 3 वर्ष व देवन साय 1 वर्ष शामिल हैं। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह झूमराडूमर गांव के रहवासी सो कर उठे तो बस्ती के पास में स्थित एक पेड़ में दो बच्चे सहित चार लोगों का शव झूलता हुआ देख कर हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना बगीचा पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। घटना स्थल का दृश्य देख कर पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। चार अलग अलग फंदे में लटक रहा था। राजू राम द्वारा पूरे परिवार के साथ आत्महत्या करने का कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है। लेकिन,गांव में अपने नजदीकी रिश्तेदार से जमीन विवाद के कारण,राजू राम के मानसिक तनाव में रहने की बात सामने आ रही है।

हालांकि,इसकी अभी पुलिस प्रशासन ने पुष्टि नहीं की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर व एसपी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए है। वहीं,विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय सहित दिग्गज जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुचने की सूचना मिल रही है। जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2015 में भूख से पहाड़ी कोरवा लंबू राम की हुई मृत्यु से प्रदेश के साथ राष्ट्रीय राजनीति में भूचाल ला दिया था।

तात्कालिन भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री डा रमन सिंह अपने पूरे मंत्रीमंडल के साथ पंड्रापाठ पहुंचे थे। वहीं बीते साल,बगीचा थाना क्षेत्र में किसान के आत्महत्या के मामले में भी जमकर राजनीति हुई थी। ऐसे में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले,पहाड़ी कोरवा परिवार द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से राजनीति भूचाल आना लगभग तय माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button