ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश व अन्य राज्यमुख्य समाचार

मप्र की सियासत में विंध्य जनता पार्टी की एंट्री, भोपाल दक्षिण पश्चिम से मनीष पांडे

MP-Election-2023आज इस पार्टी ने 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में उतार दिए हैं।

पिछले दिनों नारायण त्रिपाठी ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी।

वहीं अपनी खुद की पार्टी से नारायण त्रिपाठी मैहर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे।

25 उम्मीदवारों के नाम घोषित

विंध्य जनता पार्टी ने जिन 25 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, उनमें  भोपाल दक्षिण पश्चिम से मनीष पांडे को टिकट दिया है।fallback

रैगांव से आरती वर्मा को टिकट, सतना से हरिओम गुप्ता को टिकट, सेमरिया से हासिफ मोहम्मद अली को टिकट और  सिहावल से आशीष मिश्रा को टिकट दिया है।

नारायण त्रिपाठी मैहर लडेंगे चुनाव

बता दें कि नारायण त्रिपाठी मैहर विधानसभा से विधायक है। पिछला चुनाव उन्होंने भाजपा से लड़ा था।

लेकिन अब वह बीजेपी से इस्तीफा दे चुके हैं। इस्तीफा देने के बाद ऐसी चर्चाएं थी कि त्रिपाठी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

लेकिन नहीं हुआ कांग्रेस ने मैहर से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया।

साथ ही बीजेपी ने भी इस बार नारायण त्रिपाठी को टिकट नहीं दिया।

इससे बाद में नारायण त्रिपाठी खुद की पार्टी से चुनावी मैदान में उतरे हैं।

नारायण त्रिपाठी मप्र से विंध्य को अलग करने की मांग लबें समय से कर रहे हैं। इसके चलते उन्होंने बीजेपी से भी इस्तीफा दे दिया।

बीजेपी ने श्रीकांत चतुर्वेदी दिया टिकट

बात करें मैहर विधानसभा तो इस बार यहां से बीजेपी ने नारायण त्रिपाठी का टिकट काटकर श्रीकांत चतुर्वेदी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

वहीं कांग्रेस की बात करें तो इस बार कांग्रेस पार्टी ने मैहर सीट से धर्मेश घई को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

मैहर का नया जिला घोषित

सीएम शिवराज में हाल ही मैं मैहर का नया जिला घोषित किया था। मैहर सतना में आता है। लेकिन अब ये मप्र का नया जिला बन गया है।

विंध्य में कुल 30 विधानसभा सीटें आती हैं पिछले विधानसभा चुनाव में यहां से बीजेपी को 30 में से 24 सीटों पर जीत मिली थी।

fallback

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button