ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेशमुख्य समाचार

मालवा उत्सव 2024

आदि बाजार एवं आदि-चित्रा का शुभारंभ मालवा उत्सव 2024 मे आज दिनांक 12/06/24 को शाम 8 बजे मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री शंकर लालवानी जी के द्वारा भगवन बिरसा मुंडा की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन के बाद सांसद महोदय जी ट्राइफेड के द्वारा लगाया गया आदि बाजार तथा आदि चित्रा के शिल्पकारों द्वारा लगाए गए दुकानों का भ्रमण किया। जिसमे भारत के विभिन्न राज्यों से आए आदिवासी कलाकारों के उत्पादों का निरीक्षण किया तथा आदिवासी शिल्पकारों से मिले। इस प्रदर्शनी में लगभग 12 राज्यों से जनजाति शिल्प कलाकार आए हुए है। इस प्रदर्शनी में आदि चित्रा का विशेष आकर्षण है जिसमे मध्य प्रदेश के अलावा चार राज्यों की पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई गई है। महाराष्ट्र से वरली पेंटिंग, गुजरात की पिथौरा तथा माता नि पचेड़ी तथा राजस्थान की बनी-ठनी पेंटिंग (किशन गड़ी शैली) तथा मध्य प्रदेश की गोंड पेंटिंग प्रदर्शनी एक नई पेंटिंग संगम देखने को इंदौर वासियों को मिला । सांसद महोदय श्री शंकर लालवानी जी ने इस प्रदर्शनी को एक अनूठा तथा जनजाति उत्कृष्ट कला प्रदर्शनी बताया। ट्राइफ्ड जो की भारत सरकार जनजाति मंत्रालय का एक विभाग है। ट्राइफेड मध्य प्रदेश के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अजीत भगत जी ने बताया कि इस प्रदर्शनी में लगभग 60 स्टॉल ट्राइफेड द्वारा मुफ्त में विभिन्न राज्यों से आए जनजातीय शिल्पकारों को दिया गया। यह प्रयास उनके आय में वृद्धि में सहायक होगा। उन्होंने यह भी बताया कि यह प्रदर्शनी कला तथा शिल्प का अनूठा संगम है जो पहली बार ट्राइफड के प्रयासों से सफलता पूर्वक मालवा उत्सव मे लगाया गया है। यह प्रदर्शनी 12 जून से लेकर 18 जून तक रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button