ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

जबलपुर केंद्रीय जेल में 677 बंदियों का उपवास 175 ने रखे रोजे

जबलपुर। जाने-अनजाने में किए गए अपराधों की माफी प्रत्येक व्यक्ति चाहता है। सभी के रास्ते अलग-अलग हो सकते हैं। लेकिन, उनका भाव एक ही होता है कि वे अपनी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अपनों अपराधों की क्षमा मांगते हैं। पूरी आस्था और धार्मिक मान्यताओं के साथ केंद्रीय जेल में भी त्योहारों काे मनाया जा रहा है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय कारागार में निरुद्ध बंदियों के लिए जेल प्रशासन की ओर से हिन्दू बंदियों के लिए नवरात्र की उपासना और मुस्लिम बंदियों के लिए रोजा रखने का इंतजाम किया गया है। नवरात्र के व्रत रखने वाले बंदियों के लिए फलाहारी भोजन एवं चाय का इंतजाम किया जा रहा है। जबकि रोजा रखने वाले मुस्लिम बंदियों के लिए रोजा अफ्तार और सेहरी का इंतजाम किया गया है। जेल प्रशासन का कहना है कि उसकी ओर से प्रयास किए जा रहे हैं कि रोजा और नवरात्र व्रत रखने वालों को उनकी धार्मिक भावना के प्रकटीकरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इतने बंदियों का उपवास

जेलर मदन कमलेश ने बताया कि केंद्रीय जेल में निरुद्ध 651 पुरुष और 26 महिला बंदी चैत्र नवरात्र पर व्रत रख रहे हैं। इसी तरह से रमजान माह शुरू होने के साथ 175 बंदी रोजा रख रहे हैं। इन सभी के लिए नियमानुसार फलाहार, राेजा अफ्जार और सेहरी का इंतजाम किया गया है।

Related Articles

Back to top button