ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

चारधाम सहित हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी 22 अप्रैल से खुलेंगे कपाट

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण लोगों को आग बरसाने वाली गर्मी से काफी राहत मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में बीते 24 घंटे में अच्छी बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तरखंड के गढ़वाल मंडल में बुधवार रात से वर्षा का क्रम जारी है और इस कारण से यातायात भी प्रभावित हुआ है।

चार धाम में बर्फबारी, काम प्रभावित

मौसम विभाग के मुताबिक केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। यहां पारा 4 से 6 डिग्री सेल्सियस गिर चुका है और मौसम काफी ठंडा हो चुका है। तन झुलसाती गर्मी से लोगों का काफी राहत मिली है। बर्फबारी व वर्षा से चारधाम यात्रा की तैयारियों संबंधी काम प्रभावित हुआ है।

22 अप्रैल से खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

गौरतलब है कि गंगोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। वहीं बद्रीनाथ धाम की यात्रा भी 27 अप्रैल से शुरू होने वाली है और मौसम में बदलाव के कारण यात्रा की तैयारियां प्रभावित हुई है।

राजधानी दिल्ली में भी तापमान में गिरावट

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण राजधानी दिल्ली में भी तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले एक-दो दिनों में कुछ जगहों पर लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। उत्तर भारत में हल्की बारिश से अगले तीन दिन तक राहत मिलने की उम्मीद है। पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। राजस्थान में भी बारिश हो सकती है।

Related Articles

Back to top button