ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मुख्य समाचार

सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 का सकारात्मक प्रभाव अब ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। शासन की जनहितैषी योजनाओं और त्वरित निराकरण व्यवस्था के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। इसी क्रम में सरगुजा जिले के वंदना घुटरापारा निवासी सुखराम को सुशासन तिहार के दौरान 1 रुपये किलो वाला नया राशन कार्ड प्रदान किया गया, जिससे उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है।

आर्थिक परेशानी से मिली राहत

सुखराम ने बताया कि पहले उन्हें राशन सामग्री प्राप्त करने के लिए अधिक राशि खर्च करनी पड़ती थी, जो उनकी आर्थिक स्थिति के अनुसार कठिन था। परिवार की सीमित आय के कारण राशन का खर्च भी चिंता का विषय बना रहता था। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत उनकी समस्या पर त्वरित कार्रवाई की गई और उन्हें नया राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया, जिससे अब उन्हें रियायती दर पर राशन मिलने लगा है।

शासन की पहल से बढ़ी राहत

नया राशन कार्ड मिलने पर सुखराम ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनके परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। उन्होंने शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से अब गरीब और जरूरतमंद लोगों को गांव में ही योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में पहल

सुशासन तिहार के माध्यम से राज्य शासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र हितग्राही खाद्य सुरक्षा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा गांव-गांव पहुंचकर आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों का शासन के प्रति विश्वास और मजबूत हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button