ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मुख्य समाचार

अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान

कितने रुपए देने होंगे

मेटा के मुताबिक, इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस की कीमत 3.99 डॉलर (करीब 387 रुपये) मंथली है. जबकि व्हाट्सऐप प्लस की कीमत 2.99 डॉलर (करीब 290 रुपये) मंथली रखी गई है. मेटा के पेड सर्विस लेने वालों को आइडेंटी वेरिफिकेशन और कस्टमर सपोर्ट मिलेगा. बिजनेस के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान थोड़ा महंगा है, इसके लिए 14.99 डॉलर यानी करीब 1454 रुपए महीना देने होंगे. हालांकि कंपनी ने यह बताया है कि उनका मेटा एआई चैटबॉट फ्री में ही जारी रहेगा.

मेटा ने अब अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप के लिए नए पेड़ सब्सक्रिप्शन प्लान को पेश किया है. यानी अब आप इन प्लेटफॉर्म का उपयोग फ्री में नहीं कर पाएंगे.

सोशल मीडिया चलाने वालों के लिए बुरी खबर है. मेटा ने अब अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप के लिए नए पेड़ सब्सक्रिप्शन प्लान को पेश किया है. यानी अब आप इन प्लेटफॉर्म का उपयोग फ्री में नहीं कर पाएंगे. इसके लिए मंथली पैसे चुकाने होंगे. जानें कंपनी का क्या है प्लान?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा ने यह प्लान दुनियाभर के मौजूदा यूजर्स के लिए निकाला है, जिसमें भारत का भी नाम शामिल है. इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने भी सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया था. एक्स के अब Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप ने भी अपना सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है. जानें अब कितने रुपए खर्च करने होंगे.

पैसे देने पर मिलेंगे एक्सक्लूसिव टूल्स और कस्टमाइजेशन फीचर्स

मेटा कंपनी के अनुसार, अपने ऐप्स यूजर्स के लिए प्लस वर्जन को लॉन्च किया जा रहा है. जिसमें महीने पर पैसे देने वाले यूजर्स को एक्सक्लूसिव टूल्स और कस्टमाइजेशन फीचर्स मिलेंगे. कंपनी का यह प्लान लॉन्च करने का मकसद अपने रेवेन्यू को बढ़ाना है. अगर आप सब्सक्रिप्शन लेते हैं, तो व्हाट्सऐप प्लस के अंदर आपको कई खास फीचर्स मिलेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button