ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में महंगाई भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को गाड़ दूंगा : कमल नाथ

छिंदवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर फिर पलटवार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान के अस्तित्व खत्म कर गड्ढा खोदकर गाड़ने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान किसको खत्म करेंगे इस पर मैं नहीं जाता, लेकिन मैं मध्य प्रदेश से महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी का अस्तित्व खत्म कर उसे गाड़ दूंगा यह मैं जानता हूं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सोमवार को शिकारपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज घोषणा के नशे में हैं, किसान खाद नहीं मिलने से परेशान हैं। नरसिंहपुर में किसानों को फसलों का उचित दाम तक नहीं मिल रहा है। मालवा, निमाड़ में तो लहसुन, प्याज और टमाटर के उचित भाव तक नहीं मिल रहे हैं।

उन्होंने लाड़ली बहना योजना को लेकर चुटकी लेते हुए कहा कि शिवराज बहनों को एक हजार रुपये देने की बात कह रहे हैं, उसकी कई शर्ते हैं, दो-तीन महीने के बाद उनसे वापस भी ले लेंगे। हमारी सरकार यदि आई तो हम गैस सिलेंडर 500 रुपये में देंगे।

कमल नाथ ने कहा कि किसान मुआवजे के लिए परेशान है, मेरे पास कटनी से फोन आया था, हमारे कार्यकाल में हमने मंदसौंर और नीमच में तत्काल किसानों को मुआवजा दिया था, लेकिन शिवराज सिंह मुंह चलाना जानते हैं। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा में भाजपा की लड़ाई जनता से होती है। यहां कमल नाथ नहीं, बल्कि जनता लड़ती है। जनता चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी, मैं छिंदवाड़ा में राजनेता नहीं समाज सेवक हूं।

Related Articles

Back to top button