ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
विदेश

भारतीय-अमेरिकी सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव बरामद, चलाया गया था तलाशी अभियान

वाशिंगटन। भारतीय-अमेरिकी सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव अमेरिका के मैरीलैंड की एक झील से बरामद किया गया है। वह नौ अप्रैल को लापता हो गए था। पुलिस ने यह जानकारी दी है। मॉन्टगोमरी पुलिस ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इलाके के एक झील में एक शव को देखे जाने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। पुलिस अधिकारियों ने शव की पहचान तीस वर्षीय अंकित बगई के रूप में की है।

अमेरिका के एक न्यूज चैनल न्यूज 4 ने अपने रिपोर्ट में बताया कि बगई को आखिरी बार नौ अप्रैल को सुबह करीब 11.30 बजे देखा गया था, जब वह माइलस्टोन प्लाजा के पास एक उपचार केंद्र से निकले थे। बगई को खोजने के लिए उनके परिवार ने रविवार को एक खोजी दल के साथ एक अभियान चलाया था। परिवार का मानना था कि वह वर्जीनिया या वाशिंगटन डीसी में हो सकते हैं

पुलिस ने शुरू की थी बगई की तलाशी

रिपोर्ट में कहा गया है कि बगई के परिवार ने स्थानीय पुलिस स्टेशन के साथ मिलकर उसकी खोज शुरू की, जहां उसको आखिरी बार देखा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, जिस दिन बगई लापता हुआ था उस दिन पुलिस ने चर्चिल झील में तलाशी ली। हालांकि इस दौरान पुलिस को निराशा ही हाथ लगा।

मौत के कारण का नहीं चला है पता

परिवार के सदस्यों ने बताया कि बगई को कई जीवन रक्षक दवाएं दी गई थी। मालूम हो कि बगई का मौत किस कारण से हुई है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कहा है कि उसको इस संबंध में साजिश का कोई संदेह का पता नहीं चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button