ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

बालाघाट में सुरंग की दीवार धंसकने से मजदूर की मौत चार घायल

बालाघाट। ताम्र परियोजना मलाजखंड अंतर्गत एसएमएस लिमिटेड निजी कंपनी में काम करते समय अंदर ग्राउंड खदान की सुरंग वाली दीवार धंसकने से बुधवार को एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए।जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छत्तीसगढ़ राज्य के भिलाई रेफर कर दिया गया है।पुलिस ने सूचना मिलने पर गैब्रियल पिता घासीराम हरपाल 42 वर्ष ग्राम दुगलटोला उकवा निवासी का शव बरामद किया।

मिली जानकारी के अनुसार रोज की तरह बुधवार को गैब्रियल हरपाल सहित अन्य मजदूर ताम्र परियोजना के अंदर काम कर रहे थे,तभी काम करते समय अचानक खदान धंसक गई और उसमें पांचों मजदूर दब गए,जिसमें गैब्रियल हरपाल की मौके पर मौत हो गई और अन्य घायलों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें भिलाई रेफर कर दिया गया है।

गैब्रियल एक साल से करा रहा था काम

मलाजखंड थाना प्रभारी ढोमन सिंह मेरावी ने बताया कि गैब्रियल हरपाल ताम्र परियोजना अंतर्गत काम कर रही एसएमएस लिमिटेड निजी कंपनी में पिछले एक साल से मजदूर के रूप में काम कर रहा था।बताया गया है कि बुधवार 11 से 12 बजे के बीच अंदर ग्राउंड में सभी मजदूर का काम कर रहे थे,तभी वहां बनी सुरंग की दीवार धंसकने से उसमें पांच मजदूर दब गए,जिससे गैब्रियल ने मौके पर दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलने पर शव का पंचनामा कार्रवाई पूरी की।शव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरसा में पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप मर्ग कायम किया गया है।वहीं,घायलों को ताम्र परियोजना की अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भिलाई रेफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button