ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

दीक्षित व कुशवाह उपाध्यक्ष और भदौरिया व पाठक हाई कोर्ट बार के सह सचिव निर्वाचित

ग्वालियर। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के मतों की गिनती पूरी हो गई है। शनिवार को उपाध्यक्ष व सह सचिव पद के उम्मीदवारों के मत गिने गए। इन दोनों पदों पर मुकाबला करीबी रहा। सह सचिव के मतों की गिनती को लेकर हंगामा भी हुआ। उम्मीदवारों ने प्रदर्शन भी किया। उम्मीदवारों के एजेटों ने बाहर फोन करके जीत की सूचना दे दी, रिजल्ट में हार की घोषणा हो गई। इसी बात को लेकर हंगामा हो गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र दीक्षित व उपाध्यक्ष पद पर सरनाम सिंह कुशवाह विजयी रहे। सह सचिव पद पर हरियोगेंद्र भदौरिया व दिलीप पाठक विजयी रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेंद्र शर्मा का कहना है कि अब कार्यकारिणी सदस्यों की काउंटिंग की जानी है। रविवार को इनके मत गिने जाएंगे। कार्यकारिणी सदस्यों के निर्वाचन के बाद पूरी कार्यकारिणी गठित हो जाएगी।

ये रहे विजयी

अध्यक्ष पवन पाठक

वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र दीक्षित

उपाध्यक्ष सरनाम सिंह कुशवाह

सचिव महेश गोयल

सह सचिव हरियोगेंद्र भदौरिया व दिलीप पाठक

कोषाध्यक्ष योगेश सिंघल

मास्टर आफ लाइब्रेरी मनीष शर्मा

जातीय समीकरण रहे चुनाव में हावी

– इस बार चुनाव में जातीय समीकरण हावी रहे हैं। हारे हुए उम्मीदवार भितरघात का भी आरोप लगा रहे हैं, क्योंकि प्रचार दूसरे के लिए कर रहे थे। जो उम्मीदवार जीत कर आए, उनके साथ खड़े हो गए।

– जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता जीत में निर्णायक रहे। इस कारण जिला न्यायालय में पैरवी करने वाले अधिवक्ता पदाधिकारी पद पर जीते हैं।

सह सचिव पर नौ उम्मीदवार

उम्मीदवार मत

हरियोगेंद्र भदौरिया 1058

दिलीप पाठक 1053

आशुतोष पांडेय 1020

राजा यादव 850

उमा चतुर्वेदी 738

सचिन अग्रवाल 548

रविंद्र शर्मा 517

राजेश बिछौलिया 214

मदन मोहल कुशवाह 54

(हरियोगेंद्र भदौरिया व दिलीप पाठक सह सचिव पद पर निर्वाचित हुए)

उपाध्यक्ष पद आठ उम्मीदवार थे मैदान में

उम्मीदवार मत

जितेंद्र दीक्षित 1374

सरनाम सिंह कुशवाह 1239

सर्वेश कुमार शर्मा 992

ज्ञान सिंह यादव 672

चैन सिंह राजपूत 580

सौरव जैन 509

रश्मि राठौर 347

सुदामा चतुर्वेदी 389

(वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र दीक्षित व उपाध्यक्ष पद पर सरनाम सिंह कुशवाह विजयी रहे।

Related Articles

Back to top button