ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
विदेश

80 सालों बाद मिला द्वितीय विश्व युद्ध में डूबा जापानी जहाज, उस समय सवार थे 1 हजार से अधिक लोग

वॉशिंगटन। संसार में प्रथम विश्व युद्ध के बाद सबसे विनाशकारी साबित हुए “द्वितीय विश्व युद्ध” ने हर किसी को झकझोर रख दिया था। द्वितीय विश्व युद्ध में जापान, जर्मनी और पोलैंड जैसे देशों के लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। उसमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और रूस जैसे देश एक ओर थे, जिन्हें भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। 1942 में अमेरिकी पनडुब्बी के हमले में जापान का एक बड़ा जहाज समुद्र में ही डूब गया था। वहीं, अब 80 सालों बाद यह जहाज आज वापस मिला है।

1,000 से अधिक लोग डूबे

वॉइस ऑफ अमेरिका की रिपोर्ट के अनुसार, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1,000 से अधिक लोगों के साथ डूबा एक जापानी जहाज आखिरकार मिल गया है। जापानी जहाज जिसका नाम SSC मांटेवीडियो मारू तकरीबन 80 सालों के बाद मिला है। उस पर जापानी सैनिकों समेत करीब 1,060 कैदी सवार थे। जहाज के डूबने से सबकी मौत हो गई थी। बंदी बनाए गए सैनिकों में 850 लोग ऑस्ट्रेलिया के थे।

फिलीपींस के दक्षिण चीन सागर में मिला जहाज

जहाज मलबा इस हफ्ते की शुरुआत में फिलीपींस के दक्षिण चीन सागर में मिला था। इसे ऑस्ट्रेलियाई रक्षा विभाग, ऑस्ट्रेलिया के साइलेंटवर्ल्ड फाउंडेशन के समुद्री पुरातत्वविदों और डच गहरे समुद्र सर्वेक्षण कंपनी फुग्रो के विशेषज्ञों के द्वारा ढूंढा गया है। फिलीपींस के तट पर इस महीने की शुरुआत में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इस त्रासदी ने एक दर्जन से अधिक देशों को प्रभावित किया था। डेनमार्क, न्यूजीलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका को भी नुकसान झेलना पड़ा था।

टाइटैनिक से भी अधिक गहराई में मिला जापानी जहाज

ऑस्ट्रेलिया के साइलेंटवर्ल्ड फाउंडेशन मोंटेवीडियो मारू को पिछले 12 दिनों से ढूंढ रहे थे। जहाज का मलबा मिलने पर उससे कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। वहीं, क्षतिग्रस्त जहाज में मौजूद मानव अवशेषों को भी नहीं हटाया जाएगा। युद्ध के 80 साल बीत जाने पर इस जहाज का मलबा मिलना बड़ी बात है, क्योंकि यह टाइटैनिक से भी अधिक गहराई में पाया गया है, लिहाजा इस जहाज के मलबे को रिसर्च के लिए रखा जाएगा।

जहाज मिलने पर ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री ने किया ट्वीट

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज ने 1 जुलाई 1942 को फिलिपींस के पास डूबे जापानी ट्रांसपोर्ट शिप SS मॉन्टेवीडियो मारू का मलबा मिलने पर ट्वीट किया है। एंथनी एल्बनीज ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि जिन लोगों की इस हादसे में मौत हुई थी, उनके परिवार वालों को अब कुछ राहत मिली होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button