ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री बदले जाने की अटकलों पर शरद पवार ने दिया बयान

क्या महाराष्ट्र में एक बार फिर बड़ा सियासी उथल-पुथल होने जा रही है? क्या एक बार फिर महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बदलने जा रहा है? महाराष्ट्र में इन सवालों को लेकर जबरदस्त चर्चा है। पार्टी मुखपत्र ‘सामना’ में भी इस बारे में खुलकर लिखा गया है।

‘सामना’ में लिखा गया है कि एकनाथ शिंदे की कुर्सी जल्द छीनने वाली है। उनकी जगह किसी और रबर स्टाम्प सीएम को बैठाया जाएगा। भाजपा मीठी-मीठी बातें कर रही है और पर्दे के पीछे दूसरा खेल रच रही है।
इस पर ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक और शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा, मुख्यमंत्री शिंदे सतारा में छुट्टी मनाने गए हैं। वे अपनी छुट्टियां बढ़ा लेंगे। बकौल राउत, शिंदे सोचते हैं कि वह गरीबों के ‘मसीहा’ हैं, लेकिन वह हेलीकॉप्टर से तीन दिन की छुट्टी पर गए हैं।

महाराष्ट्र में सीएम बदले जाने पर शरद पवार की प्रतिक्रिया

इस पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा, सीएम बदलने के बारे में संजय राउत ने जो कुछ भी कहा है, वह उनके अपने स्रोतों से ही होगा। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। जहां तक अजित पवार का सवाल है, वो खुद कह चुके हैं कि उन्हें भविष्य का सीएम बताने वाला पोस्टर लगाना पागलपन है।

क्या नागपुर में होगी अमित शाह के साथ शिंदे-फडणवीस की मुलाकात

इस बीच, एक चर्चा यह भी है कि नागपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात होगी। यहां तक कहा जा रहा है कि इस बैठक में शिंदे और फडणवीस की भूमिकाएं बदलने पर बात होगी। मतलब हो सकता है कि फडणवीस फिर से सीएम बने और शिंदे डिप्टी सीएम के रूप में काम करें। हालांकि अभी ये अटकलें ही हैं।

एनसीपी भी चर्चा के केंद्र में

महाराष्ट्र में सियासी समीकरण बदलने की हवा के पीछे एनसीपी भी है। शरद पवार और अजित पवार के हालिया बयानों को शक की नजर से देखा जा रहा है। शरद पवार ने दो दिन पहले ही कहा था कि आज हम महाविकास अघाड़ी (MVA) के साथ हैं, लेकिन कल क्या होगा, क्या पता।

महाराष्ट्र में बागी विधायकों की अयोग्यता पर इसी हफ्ते सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना है। यदि सुप्रीम कोर्ट शिंदे गुट को अयोग्य करार देता है तो सियासी उथल-पुथल तय है।

Related Articles

Back to top button