ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

रैली में बोले योगी आदित्यनाथ यूपी में सब चंगा नहीं कोई दंगा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों को चुनाव प्रचार जोरों पर चल रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मांड्या में रैली को संबोधित किया। योगी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बताया कि किस तरह उत्तर प्रदेश में सब कुछ काबू में है और वहां कोई दंगा नहीं हो रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘कांग्रेस विकास की बात करती है, लेकिन हकीकत यह है कि 5 साल की जिन योजनाओं की वे घोषणा करते थे, वो कभी पूरा नहीं हो पाती। पीएम मोदी जब किसी योजना की नींव रखते हैं, तो उसका उद्घाटन भी करते हैं।’ मुस्लिम आरक्षण पर योगी ने कहा, ‘धर्म के आधार पर आरक्षण भारत के संविधान के खिलाफ है।’

गुरुवार को पीएम मोदी 50 लाख कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को कर्नाटक में 50 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअली बैठक करेंगे। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने मंगलवार को कहा कि 58,112 बूथों से पार्टी कार्यकर्ता बैठक में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में डबल इंजन सरकार की सत्ता में वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं से वर्चुअली जुड़ेगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कार्यकर्ताओं से बात करेंगे और उन्हें पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

पीएम मोदी छह दिनों में करेंगे 15 जनसभाएं और रोड शो

भाजपा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य में छह दिनों में लगभग 15 जनसभाएं और रोड शो करेंगे, जिससे राज्य में सत्ता बरकरार रखने के लिए पार्टी के प्रयासों को महत्वपूर्ण गति मिलेगी। प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को चुनाव प्रचार शुरू करेंगे और 7 मई तक जारी रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 अप्रैल, 29 अप्रैल, तीन मई, चार मई, छह मई और सात मई को प्रचार करेंगे।

Related Articles

Back to top button